फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Attack on police who went to settle land dispute, accused broke glass of vehicle

Prayagraj : जमीन का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, वाहन के शीशे तोड़े, कई लोग हिरासत में

Mon, 15 Apr 2024 03:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Apr 2024 03:04 PM IST
सार

20 वर्ष पहले बौद्ध धर्म के अनुयायियों द्वारा भूमि धरी जमीन पर बौद्ध स्तूप का निर्माण कराया गया था, जिसमें रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। भूप नारायण, राम अनुज मौर्य आदि की यह भूमिधरी नहर के किनारे है।

विज्ञापन
Prayagraj: Attack on police who went to settle land dispute, accused broke glass of vehicle
मारपीट के दौरान पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरांव थाना क्षेत्र के मझिगवां शिवपुर हटवारा गांव में सुबह 10 बजे के करीब बौद्ध स्तूप जमीन के मामले को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में  मारपीट हो गई। आक्रोशित भीड़  ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब रास्ते को लेकर विवाद हो गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस से भी एक पक्ष के लोग भिड़ गए और मारपीट करने लगे। महिलाओं द्वारा पत्थर भी चलाया गया, जिसमें पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए। 

विज्ञापन





विज्ञापन





20 वर्ष पहले बौद्ध धर्म के अनुयायियों द्वारा भूमि धरी जमीन पर बौद्ध स्तूप का निर्माण कराया गया था, जिसमें रास्ते को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। भूप नारायण, राम अनुज मौर्य आदि की यह भूमिधरी नहर के किनारे है। इसके सामने पूनम स्मृति द्वार के नाम से एक गेट बनवाया गया है। उसी के बीच से रास्ता है, जिसको लेकर रामनारायण मौर्य और राजेश्वर मौर्य समेत 30 लोगों का विवाद उसी रास्ते को लेकर काफी दिनों से चला आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्का लेखपाल अंकित कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले भूप नारायण आदि लोग इस मामले को लेकर जिला न्यायालय में अपील की, जिस अपील पर जिला न्यायालय ने भूखंड संख्या 2701 भूप नारायण के पक्ष के लोगों को निर्णय देते हुए यह आदेश पारित किया कि इस जमीन पर कोई भी व्यक्ति हस्तक्षेप न करें और निर्माण कार्य को न रोका जाए आदेश के बाद भूप नारायण पक्ष के लोग उक्त जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया, तभी एक पक्ष के लोगों द्वारा निर्माण कार्य को रोक दिया गया। गांव वालों की सूचना पर चौकी प्रभारी रामगढ़ राघवेंद्र सिंह पहुंच गए। इस दौरान एक पक्ष के लोग मारपीट पर आमादा हो गए। पथराव में कई वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप कई महिला पुरुषों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed