फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Assistant teacher beats block education officer, BSA suspends him

प्रयागराज : सहायक अध्यापिका ने खंड शिक्षा अधिकारी को पीटा, बीएसए ने किया निलंबित

Tue, 09 Nov 2021 07:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 09 Nov 2021 07:38 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Assistant teacher beats block education officer, BSA suspends him
suspend

जिले के सैदाबाद विकास खंड के संविलियन विद्यालय मलेथुआ में सहायक अध्यापिका कविता कु मारी को खंड शिक्षा अधिकारी बलिराम से मारपीट, अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने समेत अन्य आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। वहीं निलंबित शिक्षिका ने एबीएसए बलिराम पर भी बदसलूकी, धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिक्षिका ने उतरांव थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


सैदाबाद विकास खंड के संविलियन विद्यालय मलेथुआ में मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी बलिराम निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि इस दौरान विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक कविता कुमारी ने मारपीट की और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया। वह शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेती हैं। साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं करती हैं।
विज्ञापन


एबीएसए ने पूरे मामले की जानकारी बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी को दी। इस पर बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर मामले की जांच बीईओ हंडिया ममता सरकार को सौंपी है। निलंबन अवधि में शिक्षिका अपनी उपस्थिति प्राथमिक विद्यालय मवैया में दर्ज कराएंगी। इस मामले में शिक्षिका कविता कुमारी का आरोप है कि एबीएसए छुट्टी के लिए आवेदन करने पर रुपये की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये न देने पर छुट्टी का आवेदन निरस्त कर देते हैं। इस मामले की शिकायत कुछ दिन पहले बीएसए से की थी। इसी बात से खुन्नस खाए खंड शिक्षा अधिकारी मंगलवार को विद्यालय में पहुंचे और कक्षा में घुसकर बदसलूकी की। धमकी दी कि अब देखते हैं, कैसे नौकरी करती हो। इस बात का विरोध करने पर वह अभद्रता करने लगे। शिक्षिका ने इस मामले में उतरांव थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed