{"_id":"65b61544d2b01c021d05fa7c","slug":"prayagraj-assistant-proctor-of-allahabad-university-threatened-threat-of-bomb-and-shooting-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : इलाहाबाद विवि के असिस्टेंट प्रॉक्टर को धमकाया, बम- गोली मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : इलाहाबाद विवि के असिस्टेंट प्रॉक्टर को धमकाया, बम- गोली मारने की धमकी
Sun, 28 Jan 2024 02:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:20 PM IST
सार
डॉ. अतुल नारायण सिंह प्राचीन इतिहास विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह एसएसएल छात्रावास के सहायक अधीक्षक व असिस्टेंट प्रॉक्टर के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पिछले दिनों इविवि प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से छात्रावास में अवैध रूप से रहने वालों का कब्जा हटवाया गया था।
विज्ञापन
धमकी कॉल।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रॉक्टर डॉ. अतुल नारायण सिंह को बम-गोली से उड़ाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने का आरोप एसएसएल हॉस्टल के दो पूर्व अंत:वासियों पर लगा है। दोनाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
डॉ. अतुल नारायण सिंह प्राचीन इतिहास विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह एसएसएल छात्रावास के सहायक अधीक्षक व असिस्टेंट प्रॉक्टर के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि पिछले दिनों इविवि प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस के सहयोग से छात्रावास में अवैध रूप से रहने वालों का कब्जा हटवाया गया था। आरोप है कि इसे लेकर दो पूर्व अंत:वासी अमन सिंह निवासी बहुचरा, जिला-प्रतापगढ़ और सौरभ मिश्रा निवासी जगन्नाथपुर, मसकनवा, जिला-गोंडा कई दिनों से धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
तीन दिन पहले रात 12.30 बजे के लगभग दोनों ने दो बार फोन पर बात की और छात्रावास में अब तक अवैध रूप से रहने वाले शिवम सिंह को दोबारा रहने देने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर अमन ने गोली मारने और सौरभ ने बम से उड़ाने की धमकी दी। एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन