फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: as the crowd moved towards colony of accused police got flabbergasted.

Prayagraj : शव मिलने में देरी पर भड़क उठे ग्रामीण, आरोपियों की बस्ती की ओर बढ़ी भीड़ तो पुलिस के फूले हाथ-पांव

Wed, 30 Aug 2023 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Aug 2023 12:55 AM IST
सार

शव मिलने में देरी होते देख शाम पांच बजे के करीब अचानक जाम लगाने वाले लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आरोपियों की बस्ती की ओर बढ़ने लगे। इस पर पुलिस के साथ ही पीएसी व आरएएफ के जवानों ने उन्हें रोका। इसके बाद लोग वहीं बैठ गए।

विज्ञापन
Prayagraj: as the crowd moved towards colony of accused police got flabbergasted.
खीरी बाजार में सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खीरी बाजार में लगाए गए जाम के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। शव मिलने में देरी होते देख शाम पांच बजे के करीब अचानक जाम लगाने वाले लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आरोपियों की बस्ती की ओर बढ़ने लगे। इस पर पुलिस के साथ ही पीएसी व आरएएफ के जवानों ने उन्हें रोका। इसके बाद लोग वहीं बैठ गए।

विज्ञापन


सुबह 11 बजे के करीब थाने का घेराव करने के बाद एक बार फिर बड़ी संख्या में ग्रामीण खीरी बाजार चौराहे पर जुट गए। वह इस उम्मीद में थे कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस दौरान कुछ संगठनों के लोग भी पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से मिलकर गिरफ्तारी व अन्य कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शाम पांच बजे के करीब अचानक चौराहे पर जाम लगाने वाले लोग आक्रोशित हो उठे। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीण आरोपियों की बस्ती की ओर बढ़ने लगे। यह देख वहां ड्यूटी पर तैनात एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान, एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार व एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद वहां पुलिस के साथ ही पीएसी व आरएएफ के जवानों को भी बुलाया गया, जिन्होंने भीड़ को आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 मीटर पर स्थित है बस्ती
छात्र की हत्या मामले के नामजद आरोपी व तुर्कपुरवा के प्रधान मो. यूसुफ के घर के ठीक सामने हुई। यह खीरी बाजार से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है। बाजार से लेकर आरोपियों की बस्ती तक जगह-जगह पुलिस, आरएएफ व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। इसके अलावा तर्कुपुरवा से ठीक पहले ही बैरिकेडिंग कर रास्ता रोक दिया गया था। यहां तीन थानों की फोर्स के साथ ही एसओजी के जवान भी तैनात किए गए थे। भारी फोर्स को देखकर बस्ती के लोग भी सहमे नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed