{"_id":"68fb5f98da51ccaa8e08d9e2","slug":"prayagraj-aqi-due-to-lack-of-wind-a-thick-blanket-of-smoke-covered-the-sky-visibility-was-very-low-at-night-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj AQI : हवा न चलने से आसमान की ऊपरी सतह पर धुएं की तनी चादर, रात में दृश्यता काफी कम रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj AQI : हवा न चलने से आसमान की ऊपरी सतह पर धुएं की तनी चादर, रात में दृश्यता काफी कम रही
Fri, 24 Oct 2025 04:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 24 Oct 2025 04:44 PM IST
सार
दिवाली पर आतिशबाजी के कारण आसमान की ऊपरी सतह पर छाए धुएं के गुबार से प्रयागराज में गैस चैंबर के हालात बन गए हैं। हवा की रफ्तार बेहद कम होने से यह धुंध छंट भी नहीं रहे। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
प्रयागराज एक्यूआई।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिवाली पर आतिशबाजी के कारण आसमान की ऊपरी सतह पर छाए धुएं के गुबार से प्रयागराज में गैस चैंबर के हालात बन गए हैं। हवा की रफ्तार बेहद कम होने से यह धुंध छंट भी नहीं रहे। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
शहर में सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्र सिविल लाइंस है। यहां बीते 36 घंटे में अधिकांश समय पीएम-2.5 एवं पीएम-10 अपने अधिकतम स्तर 250 के ऊपर बने हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में प्रदूषक मापने का यह उच्चतम स्तर है। नगर निगम क्षेत्र में लगाई लाइव सेंसर मशीन के मुताबिक शाम चार बजे इस क्षेत्र का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 251 दर्ज हुआ जो बहुत खराब श्रेणी में है।
विज्ञापन
एमएनआईटी तेलियरगंज में शाम चार बजे एक्यूआई 213 दर्ज किया गया तो झूंसी में 233 दर्ज किया गया। यहां भी प्रदूषक का स्तर खराब रहा। उधर, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में बारिश होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में केवल हवा ही प्रयागराज सहित पूर्वी यूपी को राहत दे सकती है। रात में धुएं की चादर से दृश्यता भी कम रही। प्रदूषण सांस रोगियों पर भारी पड़ रहा है। अस्पतालों में सांस रोगियों की संख्या बढ़ गई है। मेडिकल मेडिसिन की ओपीडी में सांस के मरीजों की संख्या कई गुना हो गई है।
विज्ञापन
इनसेट अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ा
प्रदूषण का स्तर बढ़ने से सांस के मरीजों में अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ जाता है। वरिष्ठ फिजिशियन एवं ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ.आरके यादव का कहना है कि प्रदूषण के कण हवा के साथ सांस के रास्ते शरीर में पहुंचते हैं, जिससे खून के प्रवाह में रुकावट आने लगती है। अस्थमा अटैक स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में सांस के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
