फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Another dead body buried in the sand came out due to erosion in the Ganges

प्रयागराज : गंगा में कटान से रेत में दबा एक और शव आया बाहर

Tue, 15 Jun 2021 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Jun 2021 12:57 AM IST
सार

  • नगर निगम ने कराया अंतिम संस्कार, गंगा में कटान से निकलने वाले शवों की संख्या बढ़कर 14 हुई
  • फाफामऊ के साथ छतनाग घाट पर भी रेत से शवों के बाहर आने की आशंका, निगरानी बढ़ाई गई

विज्ञापन
Prayagraj: Another dead body buried in the sand came out due to erosion in the Ganges
prayagraj news : गंगा में फिर दो शव मिले। - फोटो : prayagraj

विस्तार

बारिश से गंगा में कटान का खतरा और बढ़ गया है। सोमवार को फाफामऊ घाट पर कटान से रेत में दबा एक और शव बाहर दिखने लगा। जानकारी मिलने के बाद शव को बाहर निकलवा कर अंतिम संस्कार कराया गया। इसी के साथ अब तक कटान की वजह से रेत से बाहर आने वाले शवों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। कहा जा रहा है कि यही हाल रहा तो फाफामऊ के साथ छतनाग घाट पर भी दफनाए गए कुछ शव बाहर आ सकते है। फिलहाल बारिश से हो रही कटान को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर निगरानी बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि कोरोना काल में जान गंवाने वाले तमाम लोगों के शवों को जगह न मिलने की वजह से रेत में ही दफना दिया गया था। 
विज्ञापन


फाफामऊ घाट पर रेत में दफनाए गए शवों के बाहर आने का सिलसिला जारी है। सोमवार को एक और शव रेत से बाहर दिखने के बाद घाट पर निगरानी बढ़ा दी गई। एक और शव बाहर आने की जानकारी मिलने पर जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह शाम को घाट पर पहुंचे। इससे पहले शव को रेत से बाहर निकाल कर चिता लगा दी गई थी। जोनल अधिकारी ने इस शव को भी कर्मकांड और श्राद्ध केे साथ मुखाग्नि दी। इस घाट पर अभी और भी कई शवों के रेत से बाहर आने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


जिस तरह से लगातार कटान हो रही है, उससे माना जा रहा है कुछ दूरी पर ही दबे कई और शवों का अंतिम संस्कार कराना पड़ सकता है। कटान से रेत में दफन शवों के अंगों के दिखने के बाद घाट और आसपास के इलाकों में लोग सकते में हैं। हालांकि बारिश होने सेे कटान शुरू होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने फाफामऊ घाट पर निगरानी बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि जिस तरह सेे कटान हो रही है, उससे जल्द ही रेत में दबे और भी शव बाहर आ सकते हैं। ऐसे में घाटों पर नगर निगम की ओर से कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं,ताकि किसी भी समय शव दिखने पर जानकारी मिल सके। इसके अलावा नगर निगम की ओर से गठित निगरानी समिति के सदस्यों को भी घाटों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed