फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj and pratapgarh Corona News: Corona positive woman from Pratapgarh dies in Prayagraj

Prayagraj Corona News: प्रतापगढ़ की कोरोना पॉजिटिव महिला की प्रयागराज में मौत

Sun, 14 Jun 2020 09:46 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jun 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj and pratapgarh Corona News: Corona positive woman from Pratapgarh dies in Prayagraj
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में रविवार को एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। प्रतापगढ़ की महिला दो दिन पहले ही  स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भर्ती हुई थी। इससे पहले उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में हो रहा था। चिकित्सालय में पूर्व में भी प्रतापगढ़ के मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अफसर का बेटा कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के कुंडा ब्लॉक के मझिल गांव की 51 वर्षीय महिला दो माह पहले मुंबई से परिजनों के साथ घर आई थी। उसकी तबीयत कई दिनों से खराब थी। वह 10 जून को प्रयागराज के बाई का बाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी। हॉस्पिटल की संचालक ने बताया था कि महिला शुगर की मरीज थी और उसकी हालत गंभीर थी। उसमें कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच कराई गई। 12 जून को उसमें करोना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को निजी अस्पताल से ले जाकर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। चिकित्सालय प्रशासन के मुताबिक महिला की तबीयत बिगडने पर उसे वेंटिलेटर पर रख दिया गया था। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि महिला जब भर्ती हुई तो उसका शुगर लेवल 4:30 सौ से अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा ब्लड प्रेशर भी सामान्य नहीं था। भर्ती होने के दौरान ही उसकी हालत गंभीर थी और उसे कई तरह की परेशानियां थी। उसकी मौत की सूचना प्रतापगढ़ जिला प्रशासन को दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके शव को ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed