फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj

बैंकों में आज हड़ताल

Tue, 22 Oct 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
prayagraj
प्रयागराज। विलय के विरोध समेत छह बिंदुओं को लेकर बैंक के कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहेंगे। इसकी वजह से राष्ट्रीयकृत बैंकों में बैंकिंग लेनदेन पूरी तरह से ठप रहने के आसार हैं। भारतीय स्टेट बैंक में भी ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के सदस्यों की बड़ी संख्या है। ऐसे में एसबीआई में भी हड़ताल का असर पड़ना तय है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है। आंदोलन के समर्थन में कर्मचारियों की ओर से धरना-प्रदर्शन के अलावा जुलूस निकालने की भी घोषणा की गई है। ऐसे में निजी बैंक शाखाओं में भी तालाबंदी की आशंका है। त्यौहारी मौसम में पैसे की मांग बढ़ गई है। इसकी वजह से एटीएम पर भी दबाव बढ़ गया है। ऐसे में हड़ताल की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल के समर्थन में संगम प्लेस स्थित पीएनबी के सामने केंद्रीय धरना-प्रदर्शन होगा। इसके लिए सभी बैंकाें के कर्मचारियों का दिन में 11.30 बजे जमावड़ा होगा। इससे पहले कर्मचारी अपनी-अपनी शाखा परिसर में जुटेंगे और तालाबंदी कर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जुलूस बनाकर वे संगम प्लेस पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर हड़ताल के समर्थन में सोमवार को यूनियन बैंक की मुख्य शाखा परिसर के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में एसबी राय, एके कपिला, एसबी दूबे, सौरभ कुमार सिंह, क्षितिज पांडेय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, अमर नाथ आदि शामिल रहे।

कर्मचारियों की मांग
0 बैंकों का विलय रोका जाए
0 जन विरोधी बैंकिंग सुधारों पर रोक लगेे
0 खराब ऋणों की वसूली सुनिश्चित हो तथा चूककर्ता पर कार्रवाई हो
0 ग्राहकों पर आर्थिक भार न बढ़ाया जाए
0 नए प्रावधान लगाकर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो
0 सभी बैंकों में भर्ती की जाए
यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन में प्रयागराज का दबदबा
प्रयागराज। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के लिए सोमवार को आगरा में हुए चुनाव में प्रयागराज का दबदबा रहा। इसमें यहां के कर्मचारियाेंने पांच पदों पर कब्जा जमाया है। यूनियन में पहली बार चेेयरमैन के लिए चुनाव हुआ। इस पर 92 वर्षीय पीएन तिवारी निर्विरोध चुने गए। अब तक वह अध्यक्ष थे। इनके अलावा पीएनबी के शशिकांत श्रीवास्तव, इलाहाबाद बैंक के मदनजी उपाध्याय तथा युनाइटेड बैंक के एसपी शर्मा सहायक महामंत्री निर्वाचित हुए। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के बीके मिश्रा उपाध्यक्ष चुने गए। पूर्व में भी सात बार सहायक महामंत्री रह चुके शशिकांत यूनियन में जिला मंत्री भी हैं। वहीं मदनजी उपाध्याय जिलाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed