Prayagraj : बंदरिया बाग में हुई अखिलेश की सभा, समर्थक चढ़े टेंट और पेड़ पर, उतारने में पुलिस को छूटे पसीने
फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के रुदापुर में आयोजित सपा मुखिया अखिलेश यादव की सभा में जमकर हंगामा हो गया। यहां पर अखिलेश के सभा स्थल पर पहुंचते ही तमाम युवा बेकाबू हो गए। कोई पेड़ पर तो कोई टेंट पर चढ़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के रुदापुर में आयोजित सपा मुखिया अखिलेश यादव की सभा में जमकर हंगामा हो गया। यहां पर अखिलेश के सभा स्थल पर पहुंचते ही तमाम युवा बेकाबू हो गए। कोई पेड़ पर तो कोई टेंट पर चढ़ गए। इन्हें उतारने में पुलिस के पसीने छूट गए। सपाइयों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अखिलेश के सामने ही समर्थक हंगामा करते रहे।
सभा में टेंट पर चढ़कर बैठे युवक
अखिलेश की सभा में बड़ी संख्या में युवक टेंट पर चढ़कर बैठ गए। उनको उतारने के लिए लोग नीचे से चिल्लाते रहे। कुछ सपा नेताओं ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक टेंट के ऊपर ही बैठे रहे।
पेड़ पर चढ़कर बैठे युवकों को उतारने का प्रयास करती पुलिस।