फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Timings of all flights will change next month, winter schedule coming into effect from Octo

प्रयागराज एयरपोर्ट : अगले माह बदल जाएगा सभी विमानों का समय, 29 अक्तूबर से लागू हो रहा विंटर शेड्यूल

Mon, 18 Sep 2023 03:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Sep 2023 03:05 PM IST
सार

डीजीसीए का विंटर शेड्यूल तकरीबन पांच माह तक प्रभारी रहेगा। मार्च 2024 के आखिरी शनिवार तक विंटर शेड्यूल के तहत ही एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन होगा। इसके बाद समर शेड्यूल लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Timings of all flights will change next month, winter schedule coming into effect from Octo
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट पर आने एवं यहां से जाने वाले सभी विमानों का समय अगले माह बदल जाएगा। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) द्वारा लागू किए जा रहे विंटर शेड्यूल की वजह से रविवार 29 अक्तूबर से एयरपोर्ट पर आने वाले सभी विमानों का आगमन-प्रस्थान बदले हुए समय से होगा। खास बात यह है कि इस बार विंटर शेड्यूल में अभी किसी नई फ्लाइट के संचालन की समय सारिणी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन


डीजीसीए का विंटर शेड्यूल तकरीबन पांच माह तक प्रभारी रहेगा। मार्च 2024 के आखिरी शनिवार तक विंटर शेड्यूल के तहत ही एयरपोर्ट पर विमानों का आवागमन होगा। इसके बाद समर शेड्यूल लागू कर दिया जाएगा। फिलहाल प्रमुख फ्लाइटों की बात करें तो प्रयागराज-मुंबई उड़ान अब दोपहर ढाई बजे की बजाय एक घंटे पूर्व डेढ़ बजे उड़ान भरेगी। यहां इसका आगमन भी अब दोपहर दो बजे की जगह 12.55 बजे ही हो जाएगा।

विज्ञापन

एलाइंस एयर ने भी बदला समय

इसी तरह बंगलुरू उड़ान जो वर्तमान समय 11.25 बजे उपलब्ध है वह 29 अक्तूबर से दोपहर 3.55 बजे उड़ान भरेगी। इसका आगमन यहां सुबह 10.55 की जगह 10.40 बजे होगा। इसी तरह लखनऊ से आने वाला विमान सुबह 8.45 बजे की जगह अब 11.15 बजे आएगा। इसकी रवानगी 4.50 बजे होगी, अभी इसका प्रस्थान समय शाम पांच बजे है।वहीं देहरादून फ्लाइट सुबह 9.05 बजे की जगह 12 बजे उड़ेगी।

इसी तरह एलाइंस एयर ने भी अपनी दिल्ली और बिलासपुर फ्लाइट का समय बदला है। दिल्ली उड़ान दोपहर 2.10 की जगह 3.55 बजे यहां से प्रस्थान करेगी। वहीं सुबह इसका आने का समय 10.20 की जगह 11.55 बजे हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर विंटर शेड्यूल में प्रयागराज को कोई नई सेवा नहीं मिली है। साथ ही प्रयागराज-इंदौर फ्लाइट को भी विंटर शेड्यूल में दर्शाया नहीं गया है। ऐसे में 28 अक्तूबर तक ही इंदौर फ्लाइट का संचालन हो सकता है।

29 अक्तूबर 23 से लागू होने वाली समय सारिणी

इंडिगो की समय सारिणी

प्रयागराज-लखनऊ शाम 4.50-5.35 बजे

लखनऊ-प्रयागराज सुबह 10.25-11.15 बजे

प्रयागराज-दिल्ली दोपहर 3.05-4.30 बजे

दिल्ली-प्रयागराज दोपहर 1.15-2.35 बजे

प्रयागराज-मुंबई दोपहर 1.30-3.45 बजे

मुंबई-प्रयागराज सुबह 11.00-12.55 बजे

प्रयागराज-बंगलूरू शाम 3.55-6.25 बजे

बंगलूरू-प्रयागराज सुबह 8.15-10.40 बजे

प्रयागराज-पुणे सुबह 11.20-1.25 बजे

पुणे-प्रयागराज दोपहर 1.30-3.25 बजे

प्रयागराज-भुवनेश्वर शाम 4.25-6.15 बजे

भुवनेश्वर-प्रयागराज सुबह 9.30-11.35 बजे

प्रयागराज-भोपाल सुबह 11.35-1.10 बजे

भोपाल-प्रयागराज दोपहर 3.05-4.30 बजे

प्रयागराज-देहरादून दोपहर 12.00-1.55 बजे

देहरादून-प्रयागराज दोपहर 2.25-4.05 बजे

 

एलाइंस एयर की समय सारिणी

प्रयागराज-दिल्ली दोपहर 3.55-5.45 बजे

दिल्ली-प्रयागराज सुबह 10.00-11.55 बजे

प्रयागराज-बिलासपुर दोपहर 12.25-1.40 बजे

बिलासपुर-प्रयागराज दोपहर 2.10-3.25 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed