फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Timings of all flights will change from October 27, winter schedule will be applicable

Prayagraj Airport : 27 अक्तूबर से बदल जाएगा सभी विमानों का समय, लागू होगा विंटर शेड्यूल

Thu, 10 Oct 2024 12:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 12:51 PM IST
सार

आने वाले दिनों में अहमदाबाद समेत कुछ अन्य शहरों के लिए शुरू होने वाली नई उड़ानों को विंटर शेड्यूल में शामिल किया जा सकता है। प्रमुख उड़ानों की बात करें तो इंडिगो की दिल्ली उड़ान अब प्रयागराज से 12.55 की जगह दोपहर 3.10 बजे रवाना होगी। दिल्ली से प्रयागराज के लिए इसकी रवानगी सुबह 11.10 की जगह दोपहर 1.15 बजे होगी।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Timings of all flights will change from October 27, winter schedule will be applicable
आकासा फ्लाइट( सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया एक्स

विस्तार

27 अक्तूबर से सभी विमानों का समय बदल जाएगा। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए ) विंटर शेड्यूल लागू करने जा रहा है। यह तकरीबन पांच माह तक प्रभावी रहेगा। विंटर शेड्यूल में इंडिगो की हैदराबाद, रायपुर एवं अकासा एयर की मुंबई उड़ान को जगह दी गई है, जबकि इंडिगो की भोपाल एवं देहरादून शेड्यूल में शामिल नहीं है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अहमदाबाद समेत कुछ अन्य शहरों के लिए शुरू होने वाली नई उड़ानों को विंटर शेड्यूल में शामिल किया जा सकता है। प्रमुख उड़ानों की बात करें तो इंडिगो की दिल्ली उड़ान अब प्रयागराज से 12.55 की जगह दोपहर 3.10 बजे रवाना होगी। दिल्ली से प्रयागराज के लिए इसकी रवानगी सुबह 11.10 की जगह दोपहर 1.15 बजे होगी।
विज्ञापन


इसी तरह प्रयागराज से इंडिगो की मुंबई उड़ान दोपहर 2.30 की जगह 1.30 बजे रवाना होगी। मुंबई से प्रयागराज के लिए यह विमान 11.55 की जगह सुबह 10.50 बजे उड़ान भरेगा। प्रयागराज बंगलूरू उड़ान सुबह 11.30 की जगह दोपहर 1.20 बजे उड़ान भरेगी। इंडिगो की हैदराबाद ही एकमात्र उड़ान है जिसका समय विंटर शेड्यूल में नहीं बदला गया है। यह विमान पहले की तरह ही सुबह 11.20 बजे यहां से उड़ान भरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 अक्तूबर 24 से लागू होने वाली समय सारिणी

इंडिगो की समय सारिणी

प्रयागराज-दिल्ली : दोपहर 3.10-4.35 बजे
दिल्ली-प्रयागराज : दोपहर 1.15-2.40 बजे
प्रयागराज-मुंबई : दोपहर 1.30-3.50 बजे
मुंबई-प्रयागराज : सुबह 10.50-12.55 बजे
प्रयागराज-बेंगलुरू : दोपहर 1.20-3.50 बजे
बेंगलुरू-प्रयागराज : सुबह 10.20-12.45 बजे
प्रयागराज-हैदराबाद : सुबह 11.20- 1.10 बजे
हैदराबाद-प्रयागराज : सुबह 8.55- 10.50 बजे
प्रयागराज-रायपुर : दोपहर 3.20-4.55 बजे
रायपुर-प्रयागराज : दोपहर 1.25-3.00 बजे
प्रयागराज-लखनऊ : दोपहर 3.55-4.45 बजे
लखनऊ-प्रयागराज : दोपहर 2.25-3.15 बजे
प्रयागराज-भुवनेश्वर : सुबह 11.35-1.25 बजे
भुवनेश्वर-प्रयागराज : सुबह 9.00-11.00 बजे

एलाइंस एयर की समय सारिणी

प्रयागराज-दिल्ली : शाम 5.20-7.30 बजे
दिल्ली-प्रयागराज : दोपहर 3.00-4.55 बजे
प्रयागराज-बिलासपुर : सुबह 10.35-12.00 बजे
बिलासपुर-प्रयागराज : दोपहर 12.25-1.30 बजे

अकासा एयर की समय सारिणी

प्रयागराज-मुंबई : शाम 4.05-6.20 बजे
मुंबई-प्रयागराज : दोपहर 1.15-3.25 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed