फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport Smell of petrol inside the plane, Bangalore flight canceled, passengers upset

Prayagraj Airport : विमान के अंदर आई पेट्रोल की गंध, निरस्त हुई बंगलूरू फ्लाइट, यात्री परेशान

Mon, 30 Jun 2025 10:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 10:24 PM IST
सार

प्रयागराज से बंगलूरू जाने वाली विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ान सोमवार को अचानक निरस्त कर दी गई है। यह विमान उस समय निरस्त किया गया जब यात्री विमान के अंदर बैठ गए। इस दौरान कुछ यात्रियों को विमान के अंदर पेट्रोल की गंध आई।

विज्ञापन
Prayagraj Airport Smell of petrol inside the plane, Bangalore flight canceled, passengers upset
इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रयागराज से बंगलूरू जाने वाली विमानन कंपनी इंडिगो की उड़ान सोमवार को अचानक निरस्त कर दी गई है। यह विमान उस समय निरस्त किया गया जब यात्री विमान के अंदर बैठ गए। इस दौरान कुछ यात्रियों को विमान के अंदर पेट्रोल की गंध आई। इससे वहां हड़कंप मच गया। बाद में यात्रियों को विमान से उतारा गया और कहा गया कि यह फ्लाइट आज निरस्त है। इस दौरान इंडिगो ने यात्रियों को अगली तिथि में यात्रा के लिए टिकट ट्रांसफर और अन्य फ्लाइट्स के विकल्प भी दिए।

विज्ञापन

बंगलूरू से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट सुबह 10.45 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची। बाद में यही फ्लाइट 6 ई- 6036 को 11.35 बजे प्रयागराज से उड़ान भरनी थी। यहां यात्री विमान में बैठ भी गए। इसी दौरान कुछ यात्रियों को पेट्रोल की गंध विमान के अंदर महसूस हुई। वहां तैनात विमानन कंपनियों के प्रतिनिधियों को इसके बारे में बताया गया। यात्री सीएल वर्मा ने बताया कि पॉयलट ने एनाउंसमेंट किया कि सुरक्षा जांच चल रही है, उसके बाद विमान उड़ान भरेगा।

विज्ञापन


कुछ देर में चार-पांच कर्मचारी विमान के कॉकपिट में आते हैं। उनकी पॉयलट से कुछ चर्चा होती है। इसके बाद यात्रियों से सामान सहित विमान से उतरने के लिए कहा गया। हालांकि विमान निरस्त होने की सूचना के बाद इंडिगो ने यात्रियों को अगली तिथि में यात्रा के लिए टिकट ट्रांसफर और अन्य फ्लाइट्स के विकल्प भी दिए। कुछ यात्री दिल्ली होकर बंगलूरू भेजे गए कुछ कैब से लखनऊ और वहां से दूसरी फ्लाइट द्वारा बंगलूरू भेज गए। बावजूद इसके काफी यात्री यहां से रवाना नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ यात्री ऐसी भी रहे जिन्हें जरूरी काम से बंगलूरू जाना था। इंडिगो प्रबंधन ने कुछ यात्रियों के प्रयागराज में होटल में रुकने का प्रबंध करने के साथ उन्हें मंगलवार को विमान से भेजने की बात कही। इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक मुकेश चंद्र उपाध्याय का कहना है कि अहमदाबाद में हुई घटना के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। विमान में तकनीकी खराबी या पेट्रोल की गंध सामने आने के बाद कोई जोखिम न लेते हुए उड़ान रद करने का निर्णय इंडिगो प्रबंधन ने लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed