{"_id":"654770a725b722409f0f2fd6","slug":"prayagraj-airport-now-resort-to-connecting-flights-for-indore-raipur-passengers-are-not-happy-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Airport : इंदौर, रायपुर के लिए अब कनेक्टिंग फ्लाइट का ही सहारा, यात्रियों को नहीं आ रहा रास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Airport : इंदौर, रायपुर के लिए अब कनेक्टिंग फ्लाइट का ही सहारा, यात्रियों को नहीं आ रहा रास
Sun, 05 Nov 2023 04:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Nov 2023 04:08 PM IST
सार
29 अक्तूबर को नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) का विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ ही प्रयागराज से इंदौर और रायपुर की उड़ान बंद कर दी गई है। इन दोनों ही विमानों का संचालन इंडिगोे द्वारा किया जा रहा था। अचानक दोनों उड़ानें बंद होने से प्रयागराज से रायपुर और इंदौर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
प्रयागराज एयरपोर्ट।
- फोटो : prayagraj
विस्तार
बेहतर ट्रैफिक लोड होने के बावजूद इंडिगो द्वारा इंदौर, रायपुर उड़ान बंद कर देने से यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है। इंडिगो ने अब इन दोनों शहरों के लिए यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प दिया है। हालांकि, यात्रियों को यह विकल्प ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। इसकी वजह है कि कनेक्टिंग फ्लाइट से इन दोनों शहरों का हवाई सफर पूरा करने में तकरीबन साढ़े छह से आठ घंटे का समय लगेगा।
विज्ञापन
दरअसल, 29 अक्तूबर को नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) का विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ ही प्रयागराज से इंदौर और रायपुर की उड़ान बंद कर दी गई है। इन दोनों ही विमानों का संचालन इंडिगोे द्वारा किया जा रहा था। अचानक दोनों उड़ानें बंद होने से प्रयागराज से रायपुर और इंदौर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
इस वजह से सांसद केशरी देवी पटेल ने उड्डयन मंत्रालय को पिछले दिनों एक पत्र भेजने के साथ प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक से सलाहकार समिति की बैठक बुलाने के लिए कहा। फिलहाल बैठक होने के पूर्व ही इंडिगो ने प्रयागराज से इंदौर और रायपुर की कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प यात्रियों को दिया है।
विज्ञापन
हालांकि, इंडिगो का यह विकल्प यात्रियों को रास नहीं आ रहा है, क्योंकि 29 अक्तूबर से पूर्व प्रयागराज से रायपुर और इंदौर पहुंचने में सीधी फ्लाइट से डेढ़ घंटे का समय लग रहा था। इसके मुकाबले कनेक्टिंग फ्लाइट ज्यादा किराये के साथ कहीं ज्यादा समय भी ले रही है। कनेक्टिंग फ्लाइट से इंदौर के लिए वाया लखनऊ और दिल्ली होकर जाने में तकरीबन 6:35 और 7:15 घंटे का समय लग रहा है।
इसी तरह रायपुर जाने के लिए वाया भोपाल होकर आठ घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य आशीष गुप्ता का कहना है कि कनेक्टिंग फ्लाइट से समय और किराया ज्यादा लग रहा है। इसलिए इंडिगो को चाहिए कि वह इन दोनों शहरों के लिए एक बार फिर से सीधी फ्लाइट सेवा शुरू करे।