फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Alliance's Delhi flight also stopped from today, operations of Dehradun flight have

Prayagraj Airport : एलाइंस की दिल्ली उड़ान भी आज से हुई बंद, देहरादून उड़ान का भी बंद हो चुका है संचालन

Mon, 30 Oct 2023 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Oct 2023 05:53 PM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट में जहां महाकुंभ 2025 को लेकर विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर यहां से संचालित तमाम सेवाएं एक-एक करके बंद की जा रही हैं। इस वर्ष इंडिगो की रायपुर, इंदौर, गोरखपुर उड़ान बंद हो चुकी है।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Alliance's Delhi flight also stopped from today, operations of Dehradun flight have
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विमानन कंपनी इंडिगो की इंदौर, रायपुर उड़ान रविवार को बंद होने के साथ ही अब एलाइंस एयर की दिल्ली उड़ान भी सोमवार से बंद हो गई। रविवार को एलाइंस एयर का यह विमान आखिरी बार प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचा। सोमवार से इसका संचालन नहीं हुआ। दिल्ली उड़ान बंद होने के साथ ही यह इस वर्ष बंद होने वाली 6वीं उड़ान होगी।

विज्ञापन



प्रयागराज एयरपोर्ट में जहां महाकुंभ 2025 को लेकर विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर यहां से संचालित तमाम सेवाएं एक-एक करके बंद की जा रही हैं। इस वर्ष इंडिगो की रायपुर, इंदौर, गोरखपुर उड़ान बंद हो चुकी है। इसके अलावा एलाइंस एयर की कोलकाता और देहरादून उड़ान भी बंद हो चुकी है। इन पांचों उड़ान के बाद अब सोमवार से एलाइंस की दिल्ली जाने वाली उड़ान भी बंद होने जा रही है।

विज्ञापन

विंटर शेड्यूल किया गया जारी


खास बात यह है कि एलाइंस एयर की इस सेवा का विंटर शेड्यूल में भी उल्लेख किया गया है, लेकिन रविवार को नागर विमानन निदेशालय का विंटर शेड्यूल लागू होने के अगले दिन सोमवार से ही दिल्ली उड़ान बंद होने जा रही है। इस सेवा के बंद होने के बाद एलाइंस एयर की प्रयागराज से सिर्फ बिलासपुर के लिए ही सीधी सेवा रह जाएगी। इसका संचालन भी सप्ताह में तीन दिन ही होगा। वहीं, इंडिगो की बात करें तो विंटर शेड्यूल लागू होने के बाद प्रयागराज से अब मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, भुवनेश्वर, भोपाल, पुणे, लखनऊ एवं देहरादून के लिए ही अब सीधी उड़ान उपलब्ध है। वहीं, मार्च 2023 में जब समर शेड्यूल लागू हुआ था तो इन शहरों के साथ ही गोरखपुर, इंदौर और रायपुर के लिए भी प्रयागराज से सीधी उड़ान थी।

यही हाल रहा तो कैसे नए शहरों के लिए शुरू होगी हवाई सेवा
 

प्रयागराज एयरपोर्ट यात्रियों की आवाजाही के मामले में प्रदेश का तीसरा बड़ा एयरपोर्ट है, लेकिन जिस तरह से एक-एक कर विमान सेवा बंद हो रही है उसे लेकर प्रश्न चिह्न लग गया है। महाकुंभ तक यहां से जयपुर, जम्मू, हैदराबाद, चेन्नई, अहमदाबाद, गुवाहाटी आदि शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होनी है, लेकिन विगत कुछ माह में यहां से संचालित इंडिगो की गोरखपुर, रायपुर, इंदौर और एलाइंस की देहरादून, कोलकाता और अब दिल्ली उड़ान बंद होने के साथ ही अब चर्चा इस बात की है कि आने वाले दिनों में शायद ही कोई नई उड़ान यहां से शुरू हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed