फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Alliance Air gives a shock, flights to Delhi only once a week

Prayagraj Airport : एलाइंस एयर ने दिया झटका, सप्ताह में एक दिन ही दिल्ली की उड़ान

Sun, 26 Oct 2025 03:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Oct 2025 03:44 PM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित विमानों का रविवार से समय बदलेगा। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) की ओर से विंटर शेड्यूल लागू होगा। इसमें दिल्ली जाने वाली एलाइंस एयर की उड़ान अब सप्ताह में एक दिन ही संचालित होगी। शेड्यूल मार्च-2026 तक प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Alliance Air gives a shock, flights to Delhi only once a week
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित विमानों का रविवार से समय बदलेगा। नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) की ओर से विंटर शेड्यूल लागू होगा। इसमें दिल्ली जाने वाली एलाइंस एयर की उड़ान अब सप्ताह में एक दिन ही संचालित होगी। शेड्यूल मार्च-2026 तक प्रभावी रहेगा। इस बीच शनिवार को प्रयागराज से रायपुर के बीच संचालित इंडिगो के विमान ने आखिरी उड़ान भरी। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि रायपुर-प्रयागराज उड़ान से 69 यात्रियों का आगमन हुआ जबकि यहां से 79 यात्री रायपुर गए।

विज्ञापन


उधर विंटर शेड्यूल में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को विमानन कंपनी एलाइंस एयर ने झटका दिया है। समर शेड्यूल में इस विमान का सप्ताह में तीन दिन दिल्ली के लिए संचालन हो रहा था लेकिन विंटर शेड्यूल में अब हर मंगलवार को दिल्ली से प्रयागराज और बुधवार को प्रयागराज से दिल्ली के उड़ान भरेगी। इसी तरह एलाइंस एयर की बिलासपुर जाने वाली उड़ान भी प्रयागराज से मंगलवार को रवाना होगी। वहीं बुधवार को यह विमान बिलासपुर से प्रयागराज के बीच संचालित होगा। बृहस्पतिवार को यह विमान बिलासपुर से आएगा भी और वहां वापस जाएगा भी।

विज्ञापन


सिर्फ अकासा की उड़ान ही हर रोज

विंटर शेड्यूल में सिर्फ अकासा एयर की मुंबई उड़ान का ही आवागमन हर रोज होगा। इंडिगो की दिल्ली और मुुंबई उड़ान अब सात दिन की जगह छह दिन ही संचालित होगी। शनिवार को इंडिगो की दिल्ली और मुंबई उड़ान संचालित नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विंटर शेड्यूल में एलाइंस एयर की समय सारिणी

  • दिल्ली-प्रयागराज : सुबह 7:50-9:40 - हर मंगलवार
  • प्रयागराज-बिलासपुर : सुबह 10:05-11:30 बजे - हर मंगलवार
  • बिलासपुर-प्रयागराज : दोपहर 3:30-4:45 बजे - हर बुधवार
  • प्रयागराज- दिल्ली : शाम 5:10-6:55 बजे - हर बुधवार
  • बिलासपुर-प्रयागराज : सुबह 9:30-10:45 बजे - हर बृहस्पतिवार
  • प्रयागराज-बिलासपुर : सुबह 11:10-12.35 बजे - हर बृहस्पतिवार


अकासा एयर

  • प्रयागराज-मुंबई : शाम 4:05-6:30 बजे - रोजाना
  • मुंबई-प्रयागराज : दोपहर 1:00-3:15 बजे - रोजाना

इंडिगो
  • मुंबई-प्रयागराज : सुबह 10:50-1:00 बजे - रोजाना (शनिवार छोड़)
  • प्रयागराज-मुंबई : दोपहर 1:30-3:55 बजे - रोजाना (शनिवार छोड़)
  • दिल्ली-प्रयागराज : दोपहर 1:10-2:30 बजे - रोजाना (शनिवार छोड़)
  • प्रयागराज-दिल्ली : दोपहर 3:10-4:35 बजे - रोजाना (शनिवार छोड़)
  • प्रयागराज-भुवनेश्वर : सुबह 11:35-1:25 बजे - मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
  • भुवनेश्वर-प्रयागराज : सुबह 8:55-11:00 बजे - मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
  • प्रयागराज-हैदराबाद : दोपहर 1:15-3.15 बजे - मंगलवार, बृहस्पतिवार
  • हैदराबाद-प्रयागराज : सुबह 10:45-11:45 बजे - मंगलवार, बृहस्पतिवार
  • प्रयागराज-बंगलूरू : दोपहर 12:55-3:40 बजे - रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
  • बंगलूरू-प्रयागराज : सुबह 9:35-12:15 बजे - रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed