{"_id":"65f698a404e5ab3b8d01aa2f","slug":"prayagraj-airport-akasa-air-ready-to-take-off-from-prayagraj-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Airport : प्रयागराज से उड़ान भरने को अकासा एयर तैयार, 20 मार्च को विमान संंचालन पर होगा मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Airport : प्रयागराज से उड़ान भरने को अकासा एयर तैयार, 20 मार्च को विमान संंचालन पर होगा मंथन
Sun, 17 Mar 2024 12:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2024 12:45 PM IST
सार
प्रयागराज से अकासा ने दिल्ली के लिए सीधी उड़ान अप्रैल से ही शुरू करने का मन बना लिया है। अब कंपनी को नागर विमानन निदेशालय से मिलने वाले स्लॉट का इंतजार है। कंपनी यहां से अहमदाबाद, जयपुर, मुंबई के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
अकासा एयर
- फोटो : twitter/AkasaAir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगमनगरी के लिए एक राहतभरी खबर है। विमानन कंपनी अकासा ने यहां से दिल्ली समेत कई अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने में दिलचस्पी दिखाई है। कंपनी के प्रतिनिधि 20 मार्च को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों संग विमान सेवा पर मंथन करेंगे।
विज्ञापन
प्रयागराज से अकासा ने दिल्ली के लिए सीधी उड़ान अप्रैल से ही शुरू करने का मन बना लिया है। अब कंपनी को नागर विमानन निदेशालय से मिलने वाले स्लॉट का इंतजार है। कंपनी यहां से अहमदाबाद, जयपुर, मुंबई के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने पर विचार कर रही है। 20 मार्च को कंपनी के प्रतिनिधि प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां दिल्ली के लिए शुरू होने वाले संभावित स्लॉट पर चर्चा होगी। यह विमान सुबह के समय ही दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
महाकुंभ-2025 को देखते हुए प्रयागराज से कई अन्य शहरों के लिए भी सीधी उड़ान पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के अफसरों के साथ ट्रैफिक लोड के बारे में भी बातचीत होगी। पिछले वर्ष ही इंडिगो ने प्रयागराज से संचालित रायपुर, इंदौर एवं गोरखपुर उड़ान बंद की है। इसके अलावा 28 मार्च के बाद पुणे उड़ान भी यहां से संचालित नहीं होगी। इसी तरह प्रयागराज से एलाइंस एयर की पिछले वर्ष देहरादून और कोलकाता उड़ान बंद हो चुकी है।
विज्ञापन
28 मार्च के बाद यहां से दिल्ली और बिलासपुर की भी उड़ान बंद होने जा रही है। इस बारे में एयरपोर्ट निदेशक आरआर पांडेय का कहना है कि अकासा एयर के प्रतिनिधि 20 मार्च को प्रयागराज आ रहे हैं। इस दौरान भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी। अप्रैल 24 से अकासा दिल्ली के लिए सीधी उड़ान भी शुरू कर सकती है।