फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Airport capacity will increase from 350 to 850 passengers next month.

Prayagraj Airport : अगले माह 350 से बढ़कर 850 यात्रियों की क्षमता वाला हो जाएगा एयरपोर्ट

Mon, 09 Sep 2024 03:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Sep 2024 03:26 PM IST
सार

एयरपोर्ट पर विमान खड़ा करने के लिए एप्रिन का विस्तार भी चल रहा है। अगले माह यहां एप्रिन पर तकरीबन दस छोटे विमान एक साथ आसानी से खड़े हो सकेंगे। यहां वर्तमान समय दो तरह के कार्य चल रहे हैं। एक ओर जहां एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर वर्तमान बिल्डिंग में उपलब्ध स्थान में मौजूद सुविधाएं बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य चल रहे हैं।

विज्ञापन
Prayagraj Airport: Airport capacity will increase from 350 to 850 passengers next month.
प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एयरपोर्ट में अगले माह से यात्रियों की क्षमता 350 से बढ़कर 850 हो जाएगी। यहां टर्मिनल बिल्डिंग में चल रहे कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। आगमन वाले सेक्शन पर ऊपरी तल का निर्माण तकरीबन पूरा हो चुका है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर विमान खड़ा करने के लिए एप्रिन का विस्तार भी चल रहा है। अगले माह यहां एप्रिन पर तकरीबन दस छोटे विमान एक साथ आसानी से खड़े हो सकेंगे। यहां वर्तमान समय दो तरह के कार्य चल रहे हैं। एक ओर जहां एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर वर्तमान बिल्डिंग में उपलब्ध स्थान में मौजूद सुविधाएं बढ़ाने के लिए निर्माण कार्य चल रहे हैं।
विज्ञापन


प्रथम तल के विस्तार के बाद यहां एक बार में 850 यात्रियों का आवागमन हो सकेगा। एयरपोर्ट प्रशासन की तैयारी है कि यह कार्य अक्तूबर 2024 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए, जबकि विस्तारीकरण कार्य दिसंबर 24 से पूर्व करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि दिसंबर 24 तक प्रयागराज एयरपोर्ट के खाते में एक और विशेष उपलब्धि दर्ज हो जाएगी। यह सूबे में सर्वाधिक एक्सरे मशीन और चेक इन काउंटर वाला एयरपोर्ट हो जाएगा। इतना ही नहीं सर्वाधिक छह एरोब्रिज वाला एयरपोर्ट का तमगा भी प्रयागराज एयरपोर्ट को महाकुंभ मेले के पूर्व मिल जाएगा। बता दें कि यहां मौजूदा टर्मिनल भवन 6700 वर्गमीटर में है जो 20830 वर्गमीटर किया जा रहा है।

यहां एक और टैक्सी वे का निर्माण भी तकरीबन पूरा किया जा चुका है। अभी वर्तमान में मुख्य रनवे से टर्मिनल इमारत तक आने के लिए यहां एक ही टैक्सी वे है। दो टैक्सी वे हो जाने के बाद से विमान का आगमन एवं दूसरे से विमान का प्रस्थान आसानी से हो सकेगा।

विस्तारीकरण के बाद तमाम सुविधाओं में होगा इजाफा

प्रयागराज एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के बाद यहां एक्सरे मशीन की संख्या दो की जगह 11 हो जाएगी। यहां एडवांस इमेजिंग टेक्नोलॉजी से लैस एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। साथ ही चेक इन काउंटरों की संख्या भी 11 से बढ़कर 42 हो जाएगी। टर्मिनल भवन के सामने पांच लेन की सड़क का आठ लेन का कर दिया जाएगा। वहीं वाहन पार्किंग की बात करें तो इसकी क्षमता 200 कार की जगह 450 कार की हो जाएगी। साथ ही यहां चार बसें भी खड़ी हो सकेंगी। एयरपोर्ट निदेशक फर्रुख अहसन का कहना है कि अक्तूबर 24 तक वर्तमान बिल्डिंग में किए जाने वाले कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed