फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: After the murder, he kept pretending to find the dead body with the family members

प्रयागराज : हत्या के बाद परिजनों संग शव ढूंढ़ने का करता रहा नाटक, परिजनों को गुमराह करने के लिए किया ड्रामा

Sat, 20 Apr 2024 05:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Apr 2024 05:14 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बच्ची की हत्या के बाद वह चुपचाप अपने कमरे में जाकर लेट गया। कुछ देर बाद बच्ची को न पाकर उसकी मां ने शोर मचाया तो वह भी पहुंच गया। इसके बाद अन्य परिजनों संग बच्ची को ढूंढ़ने में लग गया। इधर उधर खोजबीन कराने का नाटक करने लगा।

विज्ञापन
Prayagraj: After the murder, he kept pretending to find the dead body with the family members
बच्ची की हत्या करने का आरोपी चाचा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हंडिया में मासूम को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाले सूरज ने हत्या के बाद ड्रामा भी रचा। वह परिजनों संग बच्ची को ढूंढ़ने का नाटक भी करता रहा। उनके साथ घूम-घूमकर शव खोजवाता रहा। उसने पूछताछ में बताया कि ऐसा उसने इसलिए किया क्योंकि अगर वह गायब हो जाता तो पुलिस को उस पर शक हो जाता।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बच्ची की हत्या के बाद वह चुपचाप अपने कमरे में जाकर लेट गया। कुछ देर बाद बच्ची को न पाकर उसकी मां ने शोर मचाया तो वह भी पहुंच गया। इसके बाद अन्य परिजनों संग बच्ची को ढूंढ़ने में लग गया। इधर उधर खोजबीन कराने का नाटक करने लगा।
विज्ञापन


हालांकि, वह अपनी ही चाल में फंस गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल की गहनता से जांच पड़ताल में यह स्पष्ट हो गया था कि यह किसी बाहरी का काम नहीं। परिवार के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि 10 दिन पहले बच्ची के पिता से सूरज का झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद दो बेटियों का पिता पर नहीं कांपे हाथ

आरोपी सूरज खुद दो बेटियों का पिता है। उसकी दोनों बेटियों की उम्र भी बहुत ज्यादा नहीं है। इसके बावजूद मासूम बच्ची का कत्ल करते वक्त उसके हाथ नहीं कांपे। सबसे खास बात यह है कि पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब पीने का आदी है। हालांकि, घटना वाली रात उसने शराब नहीं पी थी और पूरे होशो-हवास में वारदात अंजाम दी।

पीड़ित परिवार से करीबी रिश्ता

पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपी का पीड़ित परिवार से करीबी रिश्ता है। दरअसल वह मृत बच्ची के पिता का चचेरा भाई है। साथ ही उसकी पत्नी और बच्ची की मां भी ममेरी बहन हैं। उधर, खुलासे के बाद बच्ची के माता-पिता यह कहकर बिलखते रहे कि उन्होंने सोचा नहीं था कि सूरज ऐसा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed