फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: After the construction of Ram temple, the turn of Kashi and Mathura - Praveen Bhai Togadia

प्रवीण तोगड़िया बोले : सता में रहकर बयान देने की बजाय करना चाहिए काम

Sat, 04 Dec 2021 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Dec 2021 10:53 PM IST
सार

उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून एवं समान नागरिक संहिता लागू करने पर भी जोर दिया। नैनी में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनका कई जगह स्वागत किया।

विज्ञापन
Prayagraj: After the construction of Ram temple, the turn of Kashi and Mathura - Praveen Bhai Togadia
Prayagraj News : नैनी में प्रवीण भाई तोगड़िया का स्वागत करते लोग। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान मथुरा की तैयारी पर कहा कि सत्ता में रह कर बयान देने की बजाय काम करना चाहिए। अगर आप सत्ता में है तो कानून बनाएं। अयोध्या में राम जन्मभूमि के लिए कानून नहीं बना। अब वहां भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। अब कम से कम यह कहा जा सकता है कि भगवान झोपड़ी से महल जा रहे हैं।  

विज्ञापन


नैनी में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रवीण भाई तोगड़िया ने हालांकि यह भी कहा कि जब वह विहिप में थे तब  डिप्टी सीएम केशव ने मेरे साथ 18 साल काम किया है। वो जो कह रहे हैं, उसे करके दिखाने का माद्दा रखते हैं। इस दौरान तोगड़िया ने कहा कि प्रदेश में इस इस बार सत्ता की डगर आसान नहीं है। चुनाव में महिला सुरक्षा, किसान, महंगाई आदि प्रमुख मुद्दे हैं। सभी दलों को इस बार ज्यादा मेहनत की जरूरत है।
विज्ञापन

 

Prayagraj: After the construction of Ram temple, the turn of Kashi and Mathura - Praveen Bhai Togadia
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के ‘वीर हिन्दू-विजेता हिन्दू’ अभियान पर चर्चा करने के लिए प्रयागराज पहुंचे तोगड़िया ने कहा कि  इस अभियान की शुरूआत हो चुकी है। इसके तहत पूरे देश में एक करोड़ हिंदुओं को जोड़ने की योजना है। इन सभी से त्रिशूल स्थापना करवाई जाएगी। छोटे बच्चों को संस्कारवान बनाने  के लिए जन्माष्टमी के अवसर पर राधा कृष्ण प्रतियोगिता करवाई जाएगी।

इसके अलावा गणेश चतुर्थी के मौके पर माई फ्रेंड गणेशा जैसे आयोजन करवाएं जाएंगे। शारदीय नवरात्र पर बेटियों को दुर्गा के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। प्रवीण भाई तोगड़िया बांध स्थित लेटे हुए हनुमान जी का भी दर्शन करने गए। वहां महंत बलबीर गिरि से उनकी मुलाकात हुई। दोपहर बाद वह भदोही के लिए रवाना हो गए। बता दें कि प्रवीण भाई तोगड़िया शुक्रवार को ही प्रयागराज पहुंचे थे।

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान पहले दिन वह झूंसी के स्कूल में गए थे। जबकि शनिवार को नैनी पीडीए कालोनी में डा. आरपी पांडेय एवं डा. कात्यायनी शुक्ला के आवास पर निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून एवं समान नागरिक संहिता लागू करने पर भी जोर दिया। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरी, काशी प्रांत के कार्याध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव, नरेंद्र शास्त्री , कुसुम पांडेय, मुकेश उपाध्याय, राजीव तिवारी, प्रमोद सिंह तोमर, विनोद मिश्रा, अखिलेश कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed