फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में बवाल की तस्वीरें : पुलिस और उपद्रवी आमने-सामने, हालात बेकाबू, घरों से छिपकर की जा रही पत्थरबाजी

Fri, 10 Jun 2022 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Jun 2022 04:58 PM IST
सार

अटाला में मजीदिया इस्लामिया कॉलेज गेट के पास से पुलिस पर पथराव शुरू किया गया। पुलिस और आरएएफ ने खदेड़ा तो भीड़ गलियों में घुस गई। फोर्स गली में गई तो छतों पर से महिलाओं और बच्चों भी पथराव शुरू कर दिया। इसमें आरएएफ का एक जवान जख्मी हो गया। उपद्रवियों ने नूरुल्लाह रोड, अटाला सहित कई जगह आगजनी भी की। 

विज्ञापन
Prayagraj: After Kanpur, mob pelts stones at police after Jumei prayers in Prayagraj, lathicharge
प्रयागराज में उपद्रवियों ने पीएसी की गाड़ी में लगाई आग - फोटो : वीडियो ग्रैब

कानपुर के बाद प्रयागराज में बवाल हो गया। मुस्लिम बाहुल्य इलाके में जुमे की नमाज के बाद हजारों की भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ गलियों और छतों पर पहुंच गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। आरएएफ के साथ पूरे जिले की फोर्स बुला ली गई है। घटना करीब दो बजे नमाज के बाद हुई। 

अटाला में मजीदिया इस्लामिया कॉलेज गेट के पास से पुलिस पर पथराव शुरू किया गया। पुलिस और आरएएफ ने खदेड़ा तो भीड़ गलियों में घुस गई। फोर्स गली में गई तो छतों पर से महिलाओं और बच्चों भी पथराव शुरू कर दिया। इसमें आरएएफ का एक जवान जख्मी हो गया। उपद्रवियों ने नूरुल्लाह रोड, अटाला सहित कई जगह आगजनी भी की। 

Prayagraj: After Kanpur, mob pelts stones at police after Jumei prayers in Prayagraj, lathicharge
Prayagraj News : अटाला में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला

उपद्रवियों द्वारा पथराव करने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर मंगा ली गई। आरएएफ की कई कंपनियों को भी बुला लिया गया। पुलिस ने पथराव करने वालों को खदेड़ा तो वह गलियों में भाग गए। पुलिस जब गली में घुसी तो छत पर से महिलाओं और बच्चों के साथ पुरुषों ने भी पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। 

Prayagraj: After Kanpur, mob pelts stones at police after Jumei prayers in Prayagraj, lathicharge
Prayagraj News : अटाला में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला

हजारों की भीड़ सड़कों पर जमा हो गई है। पुलिस भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग कर रही है। उपद्रवियों ने चेहरे पर नकाब बांध रखा है। अटाला में मजीदिया इस्लामिया कॉलेज गेट के पास से पुलिस के ऊपर पथराव किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: After Kanpur, mob pelts stones at police after Jumei prayers in Prayagraj, lathicharge
Prayagraj News : अटाला में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला

अटाला में पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज के बाद भीड़ नूरुल्लाह रोड की तरफ जमा हो गई। पुराने शहर का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। चारो तरफ उपद्रवियों की भीड़ और पुलिस फोर्स की दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन
Prayagraj: After Kanpur, mob pelts stones at police after Jumei prayers in Prayagraj, lathicharge
Prayagraj News : अटाला में जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला

बड़ी संख्या में भीड़ नूरुल्लाह रोड पर पहुंचकर पुलिस पर पथराव कर रही है। पुलिस आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन से लोगों को नियंत्रण मे करने का प्रयास कर रही है। बता दें कि पुलिस ने एक दिन पहले ही सूचना जारी कर अटाला इलाके में बवाल की आशंका जताते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया था और नमाज के पहले दुकानें भी बंद करा दी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed