फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Administration now remembered the hard work of little runner Kajal, DM announced help

प्रयागराज : प्रशासन को अब याद आई नन्हीं धाविका काजल की मेहनत, डीएम ने की मदद की घोषणा

Wed, 13 Apr 2022 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 13 Apr 2022 09:56 PM IST
सार

पिछले वर्ष नवंबर महीने में आयोजित 36वें इंदिरा मैराथन में काजल निषाद आकर्षण का केंद्र रही। उसने चार घंटे बाइस मिनट में 42 किमी से अधिक दूरी की यह दौड़ पूरी की थी। जबकि, कई धावक यह दौड़ पूरी नहीं कर सके थे।

विज्ञापन
Prayagraj: Administration now remembered the hard work of little runner Kajal, DM announced help
Prayagraj News : काजल निषाद। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इंदिरा मैराथन में 42 किमी से अधिक की दूरी पूरी करने के बावजूद वाजिब सम्मान और हक से वंचित नौ वर्षीय काजल की अब जिला प्रशासन को भी याद आई है। मुख्यमंत्री से शिकायत के लिए प्रयागराज से लखनऊ तक दौड़ लगाने वाली काजल को डीएम संजय कुमार खत्री ने बुधवार को 5100 रुपये प्रोत्साहन राशि तथा किट प्रदान करने की घोषणा की। खेल विभाग की ओर से काजल के लिए प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन



पिछले वर्ष नवंबर महीने में आयोजित 36वें इंदिरा मैराथन में काजल निषाद आकर्षण का केंद्र रही। उसने चार घंटे बाइस मिनट में 42 किमी से अधिक दूरी की यह दौड़ पूरी की थी। जबकि, कई धावक यह दौड़ पूरी नहीं कर सके थे। उसकी इस उपलब्धि की बड़ी तारीफ हुई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से उसे कोई सम्मान या प्रोत्साहन राशि नहीं दी गई थी। इससे निराश काजल शिकायत करने के लिए रविवार को सुभाष चौराहे से दौड़ते हुए लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए निकल पड़ी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री और क्रीड़ाधिकारी की करेगी सीएम से शिकायत

उसके साथ कोच रजनीकांत भी शामिल हैं। काजल का कहना है कि लखनऊ में वह मुख्यमंत्री से प्रशासन एवं क्रीड़ा अधिकारी की शिकायत करेगी। नन्हीं धाविका ने अपनी इस यात्रा को प्रयागराज टू लखनऊ अल्ट्रा मैराथन का नाम दिया है। रविवार को अल्ट्रा मैराथन शुरू होने के बाद प्रशासन को अब काजल की याद आई और उसे मनाने की कोशिश शुरू हो गई हैं।


डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि काजल को पूरी किट दी जाएगी। 5100 रुपये प्रोत्साहन के रूप में भी दिए जाएंगे। उन्होंने काजल के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था किए जाने की भी बात कही। इसके लिए उन्होंने प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed