फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Accident Two cars collided near the Naini new Yamuna bridge, killing three members of same family.

Prayagraj Accident: नैनी नए यमुना पुल के पास दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत, पिता और दो पुत्रों की मौत, छह घायल

Fri, 22 May 2026 12:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 May 2026 12:33 PM IST
सार

Prayagraj News : नैनी में नए यमुना पुल चौराहे के पास अनियंत्रित एक्सयूवी की कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता और उसके दो पुत्रों  की मौत हो गई। बेटी और बहन-बहनोई समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे से अफरातरफी मच गई। 

विज्ञापन
Prayagraj Accident Two cars collided near the Naini new Yamuna bridge, killing three members of same family.
दीपक चौरसिया, दिव्यांशु और मान उर्फ हर्षित चौरसिया। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी में लेप्रोसी चौराहा और रेलवे डॉट पुल के बीच रीवा मार्ग पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर लांघते हुए दूसरी पटरी पर जा रहे मारुति कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार पिता और उसके दो पुत्रों की मौत हो गई। पुत्री के साथ बहन और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सयूवी सवार तीन छात्रों को भी चोटे आई हैं। सभी छह घायलों को उपचार के लिए बेली अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक्सयूवी कार चालक को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शांतिपुरम फाफामऊ के रहने वाले दीपक चौरसिया परिवार और रिश्तेदारों के साथ अपनी मारुति कार से माता शारदा देवी का दर्शन करने के लिए मैहर जा रहे थे। सुबह नौ बजे उनकी कार नैनी पुल पार करने के बाद लेप्रोसी चौराहे से रीवा रोड की तरफ बढ़ी थी कि रेलवे डॉट पुल के पास अचानक दूसरी पटरी से आई एक्सयूवी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारों के परखचे उड़ गए। 
विज्ञापन




हादसे में दीपक चौरसिया (45) पुत्र छेदीलाल, दिव्यांशु चौरसिया (20) पुत्र दीपक चौरसिया और मान चौरसिया (17) पुत्र दीपक चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। कुमारी हर्षिता चौरसिया (20) पुत्री दीपक चौरसिया, दीप के बहनोई अनिल चौरसिया (55) और बहन बेबी चौरसिया पत्नी अनिल चौरसिया निवासी दारागंज प्रयागराज घायल हो गए। दूसरी गाड़ी एक्सयूवी में सवार अर्पित कुमार यादव (20) पुत्र पवन कुमार यादव निवासी शंकर मार्केट गरथौली थाना कूड़ेभार जिला सुल्तानपुर चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ एक्सयूवी में प्रिंस (21) पुत्र राम गोपाल निवासी रजौनी थाना महोकंठ जिला महोबा और अंकित निवासी अज्ञात सवार थे। यह तीनों भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार अर्पित यूनाइटेड विश्वविद्यालय औद्योगिक क्षेत्र में एमसीए प्रथम वर्ष के द्वितीय सेमेस्टर का छात्र है। गाड़ी यही चला रहा था। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है। कार चालक को पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed