{"_id":"61b3986bcdd112768a0decf6","slug":"prayagraj-abusing-the-inspector-handia-on-the-phone-audio-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : फोन पर इंस्पेक्टर हंडिया से गालीगलौज का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : फोन पर इंस्पेक्टर हंडिया से गालीगलौज का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल
Sat, 11 Dec 2021 05:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Dec 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
ऑडियो वायरल
हंडिया थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र से फोन पर गालीगलौज का ऑडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसमें इंस्पेक्टर की एक व्यक्ति से फोन पर बातचीत सुनाई दे रही है। शुरुआत में किसी मुकदमे के संदर्भ में बात होती है और बाद में दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक होने लगती है।
विज्ञापन
इसी दौरान इंस्पेक्टर से गालीगलौज भी की जाती है। इस मामले में हंडिया थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के विवाद में दुष्कर्म का मुकदमा लिखने का दबाव बनाया जा रहा था। इससे इंकार करने पर शनिवार को एक शख्स ने फोन किया जिसने खुद को अधिवक्ता बताया। बाद में वह अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने लगा। घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन