फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: A tanker solvent brought for adulteration in petrol recovered, one arrested

Prayagraj : पेट्रोल में मिलावट के लिए लाया गया एक टैंकर साल्वेंट बरामद, एक गिरफ्तार

Sun, 10 Oct 2021 12:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: A tanker solvent brought for adulteration in petrol recovered, one arrested
demo pic - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल मे मिलावट कर शहरियों की जेब काटने के खेल का भंडाफोड़ शनिवार को हुआ। धूमनगंज पुलिस ने पेट्रोल में मिलावट के लिए लाए गए 25 हजार लीटर सॉल्वेंट से भरा टैंकर बरामद करते हुए इसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि धूमनगंज इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय मयफोर्स शनिवार को गश्त पर थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पेट्रोल में मिलावट के लिए बड़ी मात्रा में सॉल्वेंट शहर में लाया जाना है। इसके बाद दबिश देकर झलवा में टैंकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ड्राइवर अखिलेश शर्मा को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह ही टैंकर का मालिक है और सॉल्वेंट को वह शहर में सप्लाई करने लाया था।
विज्ञापन


यह भी बताया कि वह उस गिरोह का सरगना है जो घूम-घूमकर सॉल्वेंट बेचने का काम करता है। सूचना पर पहुंची जिला पूर्ति अधिकारी ने टैंकर में भरे सॉल्वेंट का नमूना लेकर जांच की और इसके बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। धूमनगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा से लाया गया था सॉल्वेंट
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सॉल्वेंट नोएडा से लेकर आया था। पहले उसे टैंकर खलीलाबाद में पहुंचाना था लेकिन बाद में एक व्यक्ति से डील होने पर वह प्रयागराज आ गया। इसी दौरान सूचना पुलिस को मिल गई। यह सॉल्वेंट चोरी छिपे पेट्रोल पंपों पर भेजा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed