फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: A new rail bridge will be built on the Yamuna before Kumbh 2031, it will be constructed on the line

Prayagraj : कुंभ 2031 के पहले यमुना पर बन जाएगा नया रेल पुल, चिनाब रेल ब्रिज की तर्ज पर होगा निर्माण

Sun, 08 Mar 2026 02:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Mar 2026 02:47 PM IST
सार

दिल्ली-हावड़ा मुख्य रूट पर दबाव कम करने के लिए यमुना नदी पर एक अत्याधुनिक रेल पुल बनाया जाएगा। इसे वर्ष 2031 में लगने वाले कुंभ मेले से पहले तैयार करने की योजना है।

विज्ञापन
Prayagraj: A new rail bridge will be built on the Yamuna before Kumbh 2031, it will be constructed on the line
चिनाब रेलवे ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा मुख्य रूट पर दबाव कम करने के लिए यमुना नदी पर एक अत्याधुनिक रेल पुल बनाया जाएगा। इसे वर्ष 2031 में लगने वाले कुंभ मेले से पहले तैयार करने की योजना है। यह पुल चिनाब रेल ब्रिज की तर्ज पर स्फेरिकल बेयरिंग तकनीक से बनेगा।  प्रयागराज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बीच बिछ रही तीसरी लाइन को देखते हुए यह ब्रिज कोठापार्चा डाॅट पुल (रामबाग) से शुरू होकर लाउदर रोड, ईसीसी के बगल से शुआट्स कॉलेज, नैनी होता हुआ प्रयागराज जंक्शन-नैनी लाइन में मिलेगा। यमुना नदी के ऊपर पुल की लंबाई तकरीबन डेढ़ किमी होगी।

विज्ञापन


नए पुल की 30 साल तक मरम्मत की जरूरत नहीं होगी। स्फेरिकल बेयरिंग तकनीक पर आधारिक इस पुल के हर खंभे पर सिस्मिक अरेस्टर लगे होंगे, जो भूकंप के झटकों को झेल लेंगे। पुल पर एक ही गॉर्डर पर दी रेल लाइनें बिछाने की व्यवस्था होगी, हालांकि पहले चरण में एक ही लाइन बिछेगी। रेलवे प्रशासन ने इस परियोजना को अम्ब्रेला वर्क (फास्ट ट्रैक) में शामिल किया है। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस पुल का निर्माण जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed