फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: A four-month-old girl killed with a sharp weapon, mother Gambhir

प्रयागराज : धारदार हथियार से हमला कर चार माह की बच्ची की हत्या, मां गंभीर  

Thu, 11 Mar 2021 12:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: A four-month-old girl killed with a sharp weapon, mother Gambhir
prayagraj news - फोटो : demo pic

सरायइनायत थाना क्षेत्र के अमरसापुर गांव में बुधवार की शाम धारदार हथियार से हमला कर चार माह की मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई। हमले में उसकी मां भी गंभीर रूप से जख्मी हुई है। हमले की वजह गोकशी के मुकदमे में आरोपियों के पक्ष में गवाही देने का दबाव बताया जा रहा है। घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। देर रात तक को पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चकफातिमा-अमरसापुर गांव निवासी सुनील कुशवाहा झूंसी स्थित एक बाइक एजेंसी में सुपरवाइजर है। रोज की तरह वह बुधवार की सुबह भी ड्यूटी पर चला गया था। घर के बाकी सदस्य खेत में काम करने गए थे। घर पर सुनील की पत्नी सप्पन देवी (24) अपने चार माह की बेटी अलिशा के साथ मौजूद थी।

विज्ञापन

Prayagraj: A four-month-old girl killed with a sharp weapon, mother Gambhir
हत्या

आरोप है कि शाम तकरीबन चार बजे लोदीपुर, अमरसापुर गांव निवासी रिजवान अहमद उर्फ कल्लू अपनी पत्नी, पुत्र, पुत्रियों के साथ हाथ में लोहे की सरिया व धारदार हथियार लेकर सुनील के घर पर चढ़ गए और सप्पन देवी और चार माह की मासूम अलिशा पर हमला कर दिया, जिससे अलिशा की मौत हो गई, जबकि मां सप्पन देवी बुरी तरह जख्मी हो गई। मां-बेटी पर हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सप्पन देवी को एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Prayagraj: A four-month-old girl killed with a sharp weapon, mother Gambhir
Murder
सुनील के पिता अमरनाथ कुशवाहा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रिजवान के ऊपर  गोकशी का मुकदमा चल रहा है। मुकदमे में रिजवान उनसे अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बना रहा था। सुनील और उसके परिजनों ने गवाही देने से मना कर दिया तो जान से मारने की भी धमकी दी गई थी। इसी के चलते बुधवार की शाम मां-बेटी पर हमला कर चार माह की मासूम की जान ले ली गई। इंस्पेक्टर संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि रिजवान के अलावा पत्नी साबिया फातिमा, पुत्री बुशरा फातिमा, नशरा फातिमा, जोया फातिमा निवासी लोदीपुर, पुत्र अली और साले तारिक सैय्यद निवासी सोरांव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed