{"_id":"5d20ef178ebc3e6ca56c29e3","slug":"prayagraj-602-93-crore-on-district-plan-expenditure-city-news-ald248731590","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः जिला योजना पर 602.93 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः जिला योजना पर 602.93 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
Prayagraj: 602.93 crore on district plan expenditure
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की विकास योजनाओं पर खर्च होंगे 602.92 करोड़
0 इसमें केंद्र से मिलेंगे 276.55 करोड़ रुपये, कृषि सेक्टर में सबसे अधिक 48.65 प्रतिशत राशि होगी खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले के विकास तथा अन्य योजनाओं पर 602.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह राशि पिछले वर्ष के बजट की तुलना में 18.94 करोड़ रुपये कम है। हालांकि, पिछले वित्तीय वर्ष में 439.56 करोड़ रुपये ही खर्च हुए थे। इस लिहाज से 163.32 करोड़ रुपये अधिक का बजट तैयार किया गया है।
प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक में योजनाओं को संचालित करने का खाका तैयार किया गया। कुल 602.92 करोड़ में 276.55 करोड़ रुपये केंद्र से मिलेंगे। शेष राशि प्रदेश सरकार तथा जिला पंचायत आदि की मदद से जुटाए जाएंगे। योजना में कृषि तथा ग्रामीण विकास पर अधिक जोर दिया गया है। कृषि उत्पादन से संबंधित विभागों के लिए सबसे अधिक 293.30 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। यह कुल बजट का 48.65 प्रतिशत है। ग्रामीण आवास पर भी 110 करोड़ खर्च होंगे। शिक्षा क्षेत्र में 121.58 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी गई है। गांवों में सड़क पर 84.23 करोड़, सामाजिक सेवाओं पर 71.93 खर्च होंगे। पेयजल पर 36 लाख रुपये खर्च होंगे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी काम समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ किए जाएं। उन्होंने कहा कि पात्रों को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण का भी निर्देश दिया। इलाहाबाद की सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी कृषि की योजनाओं पर जोर दिया। फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने मेला आयोजित कर किसानों को प्रशिक्षित करने की बात कही। बैठक में नलकूप, हैंडपंप, पौधरोपण अभियान, पशु आवास, आवास निर्माण आदि योजनाओं की समीक्षा भी की गई। बैठक में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, विधायक प्रवीण सिंह पटेल, डॉ.जमुना प्रसाद सरोज, नीलम करवरिया, अजय भारतीय, हर्षवर्धन बाजपेई, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, नगर आयुक्त डॉ. उज्जवल कुमार, सीडीओ अरविंद सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।