फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 250 meritorious people of the district got the tablet

प्रयागराज : जिले के 250 मेधावियों को मिला टैबलेट

Sat, 25 Dec 2021 08:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Dec 2021 08:55 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने स्नातक एवं परास्नातक के मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट तथा मोबाइल वितरण की घोषणा की है। इस योजना के तहत जिले के करीब एक लाख 60 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है।

विज्ञापन
Prayagraj: 250 meritorious people of the district got the tablet
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मेधावियों को टैबलेट एवं मोबाइल वितरण योजना की शनिवार को शुरुआत हुई। लखनऊ में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टैबलेट वितरित किए। इनमें प्रयागराज के भी 250 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इनमें आईटीआई नैनी के 200 तथा अभ्युदय कोचिंग के 50 विद्यार्थी मौजूद रहे।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने स्नातक एवं परास्नातक के मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट तथा मोबाइल वितरण की घोषणा की है। इस योजना के तहत जिले के करीब एक लाख 60 हजार छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। इनमें से एक लाख 14 विद्यार्थी तो प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय के पंजीकृत हैं। एडीएम नागरिक आपूर्ति ने बताया कि कुल पंजीकृत 1.60 लाख में से 1.40 लाख विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट की जांच हो चुकी है। इनके डाटा अपलोड भी कर दिए गए हैं। शेष विद्यार्थियों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन


इसी क्रम में पहले चरण में शनिवार को चुनिंदा विद्यार्थियाें को लखनऊ में टैबलेट वितरित किए गए। पहले लखनऊ, कानपुर, अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल के विद्यार्थियों को बुलाया गया था लेकिन अंतिम समय में प्रयागराज और गोरखपुर के चयनित विद्यार्थियों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में यहां के 250 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। इन्हें पांच बसों में लखनऊ ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed