फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 25 ticket brokers caught in Operation Thunder

प्रयागराजः ऑपरेशन थंडर में पकड़े गए 25 टिकट दलाल

Sat, 15 Jun 2019 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jun 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: 25 ticket brokers caught in Operation Thunder
रेल टिकट
गर्मी की छुट्टियों में आरक्षित टिकट की कालाबाजारी को रोकने के लिए रेलवे ने वृहद स्तर पर टिकट के दलालों को पकड़ने का अभियान ‘ऑपरेशन थंडर’ चलाया। रेलवे बोर्ड के डीजी आरपीएफ के निर्देश पर चले इस अभियान में एक ही दिन में 25 दलाल एनसीआर के इलाहाबाद, कानपुर, झांसी, आगरा, मथुरा, टूंडला, ग्वालियर, कौशांबी, फतेहपुर, अलीगढ़ एवं उरई में पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन


पकड़े गए दलालों में अधिकांश ने अपनी फर्जी पर्सनल आईडी बना रखी थी। पर्सनल आईडी के माध्यम से ही ये दलाल यात्रियों से ज्यादा कीमत लेकर टिकट बुक करते  थे। आरपीएफ ने इसके लिए आईआरसीटीसी की मदद ली। वहां से मिले आईपी एड्रेस के आधार पर पहले इन दलालों को चिह्नित किया गया। इसके बाद वहां आरपीएफ के जवान खुद ग्राहक बनकर गए और वहीं रंगे हाथ इन दलालों को दबोच लिया गया।
विज्ञापन


एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इन टिकट दलालों से भविष्य की यात्रा के 123 टिकट जिनकी कीमत 1.99 लाख रुपये रही, को बरामद किया गया। 361 पर्सनल यूजर आईडी भी आईआरसीटीसी से प्रतिबंधित करवाई गई। इन दलालों से पिछली यात्रा के 3532 टिकटों के विवरण मिले। इसकी कुल कीमत 64.17 लाख रुपये रही। सीपीआरओ ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान चलते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed