फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 22 thousand asked for the funeral of the dead body of the infected, there was a fierce commotion

प्रयागराज : संक्रमित के शव के अंतिम संस्कार को मांगे 22 हजार, जमकर हुआ हंगामा

Wed, 21 Apr 2021 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Apr 2021 12:55 AM IST
सार

  • फाफामऊ घाट पर घटना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
Prayagraj: 22 thousand asked for the funeral of the dead body of the infected, there was a fierce commotion
prayagraj news : फाफामऊ घाट पर जलाए जा रहे शव। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरेाना काल में एक ओर जहां पुलिस-प्रशासन के साथ ही आम लोग जरूरतमंदों की मदद को आगे आ रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आपदा के वक्त में मजबूरी का फायदा उठाने से भी नहीं चूक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को फाफामऊ घाट पर सामने आया, जहां कोविड संक्रमित के शव के अंतिम संस्कार के लिए 22 हजार रुपये मांगे जाने पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। 
विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर में हुई। कोविड संक्रमितों के शव के अंतिम संस्कार के दौरान हंगामा हो गया। वृद्धा का शव लेकर आए परिजनों ने आरोप लगाया कि उनसे अंतिम संस्कार के लिए 22 हजार रुपये मांगे गए। न देने पर पहले कहा गया कि खुद ही दाह संस्कार कर लो। जब परिजनों ने चिता में आग लगानी चाही तो दबंगई करते हुए उन्हें रोक दिया गया। साथ ही रुपये लेकर आने पर ही अंतिम संस्कार करने देने की बात की कही गई। इस पर वहां हंगामा होने लगा। जानकारी पर पुलिस पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराकर अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कई लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस अफसरों से की।  फाफामऊ एसओ संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि जानकारी पर वह स्वयं मौके पर गए थे। यह सही है कि निर्धारित से ज्यादा रुपये मांगे गए, लेकिन 22 हजार रुपये मांगे जाने की बात गलत है। शवों की संख्या ज्यादा होने के कारण अंतिम संस्कार में देरी हो रही थी और इसी बात को लेकर परिजन आक्रोशित थे। उन्हें समझाकर मामला शांत करा दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तीन लोग कराएंगे दाह संस्कार, रेट भी तय

पुलिस ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले शवों की संख्या बढ़ी है। जबकि दाह संस्कार एक ही व्यक्ति कर रहा है। जिससे देरी भी हो रही है कि और स्थिति हंगामेपूर्ण बन रही है। इसी को देखते  हुए प्रशासनिक अफसरों से वार्ता के बाद दो अन्य व्यक्तियों को घाट पर दाह संस्कार कराने के लिए लगाया गया है। इसके लिए रेट भी निर्धारित कर दिया गया है, जिसके मुताबिक अधिक्तम पांच हजार रुपये ही लिए जा सकते हैं। बुधवार को प्रशासनिक अफसर भी मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed