{"_id":"61d1e60907a7bd0c2e5818e9","slug":"prayagraj-19-new-corona-patients-positive-60-active-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कोरोना के 19 नए मरीज पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 60","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कोरोना के 19 नए मरीज पॉजिटिव, एक्टिव केस हुए 60
Sun, 02 Jan 2022 11:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:21 PM IST
सार
दिसंबर माह से ही शहर में कोरोना संक्रमण में लगातार तेजी आ रही है। रविवार को मिले एक्टिव केसों के बाद शहर में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। हालांकि किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज को फिलहाल अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया।
विज्ञापन
covid
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। साल केपहले दिन 20 नए संक्रमित मरीज मिले थे। दूसरे दिन भी 19 संक्रमित मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कप मच गया। रविवार को शहर के पॉश इलाकों तेलियरगंज, सिविल लाइन, जार्जटाउन, सरोजनी नायडू मार्ग, शांतिपुरम्, सर्किट हाउस आफिसर्स कालोनी और पड़िला स्थित सीआरपीएफ कैंप में संक्रमित मिले। साल के दूसरे दिन कुल 5273 लोगों की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
दिसंबर माह से ही शहर में कोरोना संक्रमण में लगातार तेजी आ रही है। रविवार को मिले एक्टिव केसों के बाद शहर में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। हालांकि किसी भी कोरोना संक्रमित मरीज को फिलहाल अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। सभी मरीज होम आइसोलेशन में रख गए है। सबसे खास बात है कि शहर में मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों में ज्यादातर मरीजों का कोई यात्रा विवरण नही है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोगों के संपर्कमें आने से ही लोग संक्रमित हो रहे है।
विज्ञापन