{"_id":"6138f6a3f39f02195852c78e","slug":"prayagraj-11-new-dengue-infected-including-mbbs-student-67-patients-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : एमबीबीएस छात्रा समेत डेंगू के 11 नए संक्रमित, अब तक 67 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : एमबीबीएस छात्रा समेत डेंगू के 11 नए संक्रमित, अब तक 67 मरीज
Wed, 08 Sep 2021 11:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:15 PM IST
सार
जिले में बीते 48 घंटों के दौरान चिह्नित नए डेंगू संक्रमितों के साथ जुलाई से अब तक 67 संक्रमित चिह्नित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
dengue
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेंगू का डंग जहरीला होता जा रहा है। बुधवार को एक एमबीबीएस छात्रा समेत 11 नए संक्रमित चिह्नित किए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर सभी में डेंगू संक्रमण की पु
ष्टि हुई है। जिले में अब तक 67 डेंगू पीड़ित चिह्नित किए जा चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की एक और एमबीबीएस छात्रा में डेंगू की पुष्टि हुई है। बुधवार को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज के महिला छात्रावास में लार्वा जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया गया कि कई कूलरों में लार्वा पाए गए। हॉस्टल के सभी 80 कमरों में सफाई, जांच कराई गई। लार्वा नष्ट कराकर दवा का छिड़काव कराया गया है। एक सप्ताह पहले एक अन्य एमबीबीए छात्रा में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई थी। दोनों छात्राएं हॉस्टल में रहकर उपचार करा रही हैं।
जिले में बीते 48 घंटों के दौरान चिह्नित नए डेंगू संक्रमितों के साथ जुलाई से अब तक 67 संक्रमित चिह्नित किए जा चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आनंद सिंह के मुताबिक 46 मरीज नगरीय क्षेत्र के हैं जबकि 21 ग्रामीण इलाकों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सात मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 15 है।
विज्ञापन
इन इलाकों में मिले डेंगू के नए संक्रमित
डीएमओ के मुताबिक बुधवार को सोरांव में दो, गोविंदपुर की एलआईजी कॉलोनी में एक, मेडिकल कॉलेज महिला छात्रावास में एक, कूपर रोड पर एक, तेलियरगंज में एक, इविवि के डीजे हॉस्टल में एक, शिवकुटी में एक, लाउदर रोड पर एक, बैंक रोड और नैनी में रहने वाले एक-एक व्यक्ति में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है।
250 से अधिक घरों में छिड़काव, 372 स्थानों से नष्ट कराए लार्वा
जिले में डेंगू नियंत्रण के लिए जांच और एंटी लार्वा छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को ग्रामीण इलाकों के अलावा शहर के झूंसी, सिविल लाइंस, एमएलएन मेडिकल कॉलेज, राजरूपपुर प्रीतम नगर समेत कई मोहल्लों में एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया। सीएमओ डॉ, नानक सरन ने बताया कि प्रीतम नगर ,नया पुरवा, चांदपुर सलोरी, मेडिकल कॉलेज के महिला छात्रावास, बैंक रोड के 250 घरों, कमरों में मच्छरों की रोकथाम के लिए पैराथ्रम स्पे कराया गया। वहीं 372 स्थानों पर ऐसे पात्रों को हटाया गया गया जिनमें लार्वा पाए गए।
मेडिकल कॉलेज के छात्रावासों में अलर्ट, नोटिस जारी
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के महिला छात्रावास में डेंगू संक्रमित मिलने और कूलरों में लार्वा पाए जाने के बाद अलर्ट के साथ नोटिस जारी किया गया है। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने सभी छात्रावासों के अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि डेंगू से छात्र-छात्राओं को बचाने के लिए प्रभावी उपाय करें। अधीक्षकों ने सभी अंत:वासियों को नोटिस जारी कर कूलर खाली कर दवा का छिड़काव कराने को कहा है। शाम को सभी छात्रावासों में एंटी लार्वा का छिड़काव कराकर फॉगिंग कराई गई।