फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 10 nominated in the fight inside the police station, 50 unidentified cases

प्रयागराज : थाने के भीतर मारपीट में 10 नामजद, 50 अज्ञात पर केस

Sun, 26 Dec 2021 12:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Dec 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: 10 nominated in the fight inside the police station, 50 unidentified cases
Prayagraj News : कर्नलगंज थाना परिसर में वकीलों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। - फोटो : प्रयागराज

कर्नलगंज थाने में एक दिन पहले अधिवक्ताओं के दो गुटों में मारपीट मामले में पुलिस की ओर से भी एफआईआर दर्ज करा दी गई है। अफसरों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चिह्नित किए गए 10 आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखी गई है। इसके अलावा 50 अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है जिन्हें चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन


एक दिन पहले अधिवक्ताओं केदो गुटों में विवाद के बाद दोनों पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे थे। इस दौरान आमने-सामने होने पर थाने के भीतर भी दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। यहां तक कि मारपीट करने वाले थाने से सड़क तक पहुंच गए थे जहां दौड़ा-दौड़ाकर एक दूसरे को पीटा गया था। इससे करीब दो घंटे तक थाने में अफरातफरी का माहौल रहा था। मारपीट के दौरान ही किसी ने घटना का वीडियो भी बना लिया जो कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस अफसर इस मामले में चुप्पी ओढ़े रहे थे। आखिरकार शनिवार को पुलिस ने इस मामले में खुद वादी बनकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कर्नलगंज इंस्पेक्टर की तहरीर पर थाने में 10 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, बलवा समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज कर लिया गया। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। जो भी अज्ञात आरोपी हैं, उन्हें सीसीटीवी फुटेज के जरिए चिह्नित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed