फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PrayagGhat Railway Station

पयागघाट में तीन घंटे यात्रियों को नहीं मिला टिकटप्रयागघाट के सर्वर रूम में आया करंट, स्टेशन पर हड़कंप

Mon, 29 Jul 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
PrayagGhat Railway Station
PrayagGhat Railway Station - फोटो : AU
प्रयागराज। प्रयागघाट रेलवे स्टेशन के सर्वर रूम में करंट आने से रविवार को हड़कंप मच गया। यहां आनन फानन में विद्युत आपूर्ति रोकनी पड़ी। इस वजह से यहां तीन घंटे यात्रियों को जनरल टिकट नहीं मिला। इससे उन्हें खासी दिक्कत हुई। यहां लखनऊ इंटर सिटी और नौचंदी एक्सप्रेस की रवानगी के दौरान जनरल श्रेणी के टिकट न मिलने की वजह से मजबूरी में यात्रियों को प्रयाग रेलवे स्टेशन जाना पड़ा।
विज्ञापन

दरअसल प्रयागघाट रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश का पानी छत पर जमा होने से नीचे रिसता हुआ सर्वर रूम तक आ गया। सर्वर रूम में इस वजह से कर्मचारियों ने करंट आने की शिकायत की। स्टेशन पर तैनात अफसरों को यह बात मालूम पड़ी तो सर्वर रूम की बिजली आननफानन में काट दी गई। दोपहर 2.25 बजे सर्वर रूम की बिजली कटने के बाद प्रयागघाट के अनारक्षित टिकट काउंटर पर टिकट की बिक्री का काम ठप पड़ गया। पहले लखनऊ सिटी इसके बाद नौचंदी पकड़ने के लिए आए यात्री जब टिकट खिड़की पर पहुंचे तो उन्हें काउंटर से टिकट नहीं मिला। इससे यात्री काफी नाराज भी हुए। यात्रियों को बताया गया कि सर्वर रूम में करंट आ जाने की वजह से ही टिकट बिक्री ठप हुई है। यात्री प्रयाग रेलवे स्टेशन से टिकट ले सकते हैं। उधर, यात्रियों का कहना था कि प्रयाग जाने पर उन्हें फिर जनरल कोच में जगह नहीं मिल पाएगी। बाद में रेल कर्मियों के समझाने के बाद तमाम यात्री प्रयाग चले गए। स्टेशन अधीक्षक एएम पाठक ने बताया कि शाम 5.40 बजे से टिकट की बिक्री शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed