फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayag Sangeet Samiti's account seized on the dues of 95 lakhs

95 लाख के बकाए पर प्रयाग संगीत समिति का खाता सीज

Tue, 07 Jan 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Prayag Sangeet Samiti's account seized on the dues of 95 lakhs
Prayag Sangeet Samiti's account seized on the dues of 95 lakhs
95 लाख के बकाए पर प्रयाग संगीत समिति का खाता सीज
विज्ञापन

प्रयागराज। नगर निगम ने गृहकर के बड़े बकाएदारों के खिलाफ कुर्की और खाता सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के तहत अफसरों ने करीब 95 लाख के बकाए पर सिविल लाइंस स्थित प्रयाग संगीत समिति का खाता सीज कर दिया। 20 करोड़ से अधिक बकाया वसूलने के लिए करीब 3500 लोगों को डिमांड नोटिस पहले ही जारी की जा चुकी है। वहीं आयकर विभाग ने सोमवार को एक सूचना पर ही गृहकर के मद में 55 लाख रुपये का भुगतान किया है।
नगर आयुक्त रवि रंजन के निर्देश पर टैक्स विभाग ने बकाएदारों से वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई शुरू की तो प्रयाग संगीत समिति का खाता सीज किया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके मिश्रा के मुताबिक संचालकों की ओर से सोमवार को 20 लाख का चेक गृहकर के मद में दिया गया है। अनुरोध किया गया है कि खाते के संचालन पर लगाई गई रोक हटा ली जाए।
विज्ञापन

वहीं फाफामऊ स्थित विनीता हास्पिटल के संचालकों में भी आंशिक भुगतान किया है। ऐसे दस बड़े बकाएदार हैं, जिनके खाते सीज करने की कार्रवाई अगले एक से दो दिन में पूरी की जाएगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी के मुताबिक बड़े बकाएदारों को कुर्की से पहले भुगतान का मौका दिया जाएगा। वहीं सोमवार को समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने साफ कहा कि लक्ष्य के मुताबिक वसूली न करने वाले टैक्स कलेक्टर दंडात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed