फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayag is also rename cultural terrorism: Devaki Nandan Thakur

प्रयाग का नाम बदलना भी है सांस्कृतिक आतंकवाद: देवकी नंदन ठाकुर 

Mon, 12 Dec 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 12 Dec 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Prayag is also rename cultural terrorism: Devaki Nandan Thakur
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
श्रीराधे-राधे सेवा समिति की ओर से मीरापुर स्थित डीएवी कॉलेज परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को प्रख्यात कथाव्यास देवकी नंदन ठाकुर ने कहा प्रयाग का नाम बदलना भी सांस्कृतिक आतंकवाद है। विदेशियों ने हमारे धर्म ग्रंथों को नष्ट किया। संस्कृतियों, मान्यताओं को खत्म किया और तीर्थ स्थलों को तोड़ा गया है। पवित्र स्थलों के इतिहास को दबाने के लिए नाम बदले गए। उन्होंने कथा स्थल से  इलाहाबाद का नाम बदलने के लिए हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत करने की बात कही । 
विज्ञापन


 कथा क्रम को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि प्रयाग तीर्थराज है। सनातन मान्यताओं के मुताबिक ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना से यही पर यज्ञ किया। वाल्मीकि रामायण में उल्लिखित है कि संगम के जल से प्राचीन राजाओं का अभिषेक होता था। वन जाते समय श्रीरामचंद्र प्रयाग में भारद्वाज ऋषि के आश्रम पर होते हुए गए थे। जो संस्कृतियां अपनी मान्यताओं को भूल जाती है एक दिन वो समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन


इलाहाबाद को एक बार फिर से प्रयाग नाम दिलाने के लिए प्रशासन को पत्र दिया जाएगा। जिसमें सभी को हस्ताक्षर कर समर्थन देने का आह्वान किया। प्रह्लाद चरित और गज ग्राह प्रसंग की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान भक्त वत्सल हैं और सच्चे हृदय से स्मरण करने पर मदद को स्वयं आते हैं। जयकारों से कथा स्थल गूंजता रहा। इस अवसर पर कुलदीप सिंह,अंतरिक्ष शुक्ला, प्रमोद पुरवार, प्रेम केसरवानी, प्रमोद अरोड़ा, अनिल जैन, प्रकाश डालमिया, पवन तिवारी, विजय केसरवानी, विजय अरोड़ा आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed