फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratyagraj reached Raea along with a huge convoy, welcoming everywhere

भारी काफिले के साथ प्रयागराज पहुंचीं रीता, जगह-जगह स्वागत

Sun, 31 Mar 2019 01:35 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
Pratyagraj reached Raea along with a huge convoy, welcoming everywhere
Reeta - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा की ओर से टिकट पाने के बाद शनिवार को पहली बार प्रयागराज पहुंचीं डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भारी काफिले के साथ रीता जोशी ने शहर के तमाम स्थानों पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर प्रयागराज को अपनी कर्मभूमि बताया।
विज्ञापन


फाफामऊ से शहर उत्तरी एवं दक्षिणी विधानसभा के तमाम इलाकों से निकले रोड शो के माध्यम से भी रीता ने ताकत दिखाने का भी प्रयास  किया। टिकट को लेकर पार्टी के अन्य नेताओं की नाराजगी पर भी उन्होंने जवाब किया। कहा, पार्टी के सभी नेता एकजुट हैं। उन्होंने मेयर की ओर भी इशारा किया। कहा कि प्रयागराज आगमन के दौरान वह लगातार मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं। 
विज्ञापन


फाफामऊ के शांतिपुरम चौराहे पर रीता का स्वागत करने का क्रम शुरू हुआ। इसके बाद उनके साथ चल रहे जुलूस में वाहनों का काफिला लगातार बढ़ता ही रहा। उन्होंने बालसन चौराहे पर पंडित दीनदयाल, महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यहां उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद नहीं थी कि पिता हेमवती नंदन बहुगुणा और मां कमला बहुगुणा की कर्मभूमि पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। जीवन के 50 वर्ष प्रयागराज में ही व्यतीत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से मेरा अटूट रिश्ता है। कहा, पूरे देश में भाजपा की लहर है। बीते पांच वर्ष में मोदी सरकार ने तीव्र गति से देश का विकास किया। इसके पूर्व बालसन चौराहे पर महर्षि भारद्वाज के चरणों में उन्होंने पुष्प अर्पित किए। रीता ने सीएमपी, बैरहना, बाई का बाग, कीडगंज, मुट्ठीगंज, रामभवन, सुलाकी चौराहा होते हुए घंटाघर गईं। वहां छुन्नन गुरु की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कोतवाली, नखासकोहना के रास्ते जंक्शन स्थित सलिगराम जायसवाल की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वह फायरब्रिगेड चौराहा पहुंचीं। वहां पिता हेमवती नंदन बहुगुणा और अंत में हाईकोर्ट चौराहे पर डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।


इस दौरान नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, मेयर अभिलाषा गुप्ता, विधायक नीलम करवरिया, हर्षवर्धन बाजपेयी, शशि वार्ष्णेय, विक्रमाजीत मौर्य, अभिषेक शुक्ला, मानस शर्मा, अमर वैश्य मुन्ना भइया, नवीन दीक्षित, राघवेंद्र मिश्र, देवेंद्र मिश्र, माया द्विवेदी, पवन श्रीवास्तव, रवि केसरवानी, मनोज कुशवाहा, अंजली गोस्वामी, विनय मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed