फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Two teenagers harassment a six-year-old girl

प्रतापगढ़ : छह वर्ष की बच्ची के साथ दो किशोरों ने किया सामूहिक दुष्कर्म 

Fri, 06 Aug 2021 12:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Aug 2021 12:06 AM IST
सार

  • गंभीर हालत में बच्ची को भेजा गया अस्पताल, आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में 

विज्ञापन
Pratapgarh: Two teenagers harassment a six-year-old girl
rape victim

विस्तार

नवाबगंज इलाके के एक गांव में छह वर्ष की मासूम के साथ दो किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मासूम के रोने पर दोनों भाग निकले। मासूम किसी तरह से घर पहुंची तो उसकी हालत देख परिजन सन्न रह गए। घटना की जानकारी होने के बाद उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजने के बाद आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक छह वर्षीय मासूम बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गांव के दो किशोर उसे बहलाकर अपने साथ ले गए। घर से कुछ दूरी पर सुनसान स्थान पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे मासूम की हालत बिगड़ गई। उसके रोने पर दोनों वहां से भाग निकले। वह किसी तरह से घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन

Pratapgarh: Two teenagers harassment a six-year-old girl
rape - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद परिजन उसे लेकर नवाबगंज थाने पहुंचे। पीड़िता की मां ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। नवाबगंज पुलिस ने पीड़ित बालिका को मेडिकल के लिए सीएचसी कालाकांकर भेजा। इसके साथ ही पुलिस टीम भेजकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दुराचार व पाक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

नाबालिग से दुराचार के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
बहलाफुसला कर किशोरी से दुराचार करने के मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर आरोप लगाया कि पड़ोस के एक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को बहलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed