फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Two people including child died due to tractor collision, jammed in front of police station

प्रतापगढ़ : ट्रैक्टर की टक्कर से बालक सहित दो की मौत, थाने के सामने लगाया जाम

Thu, 30 Dec 2021 09:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 09:33 PM IST
सार

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर बारडीह गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजलाल वर्मा का 20 वर्षीय पुत्र अमन वर्मा बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने साथी सौरभ गुप्ता (19) के साथ बाइक से जा रहा था।

विज्ञापन
Pratapgarh: Two people including child died due to tractor collision, jammed in front of police station
प्रतापगढ़ में घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने जाम लगा दिया। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर कोहरांव प्राथमिक विद्यालय के समीप बृहस्पतिवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित हुई बाइक पर सवार एक युवक ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कोतवाली गेट पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर आधे घंटे बाद जाम खत्म हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर बारडीह गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजलाल वर्मा का 20 वर्षीय पुत्र अमन वर्मा बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने साथी सौरभ गुप्ता (19) के साथ बाइक से जा रहा था। कोहरांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप सामने से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अमन वर्मा ट्राली के नीचे गिर गया। ट्राली का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन


इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए भेजने की बात कहकर शव को वहां से उठा लिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली गेट पर जाम लगा दिया। परिजन तत्काल रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग कर रहे थे। करीब आधे तक समझाने के बाद पुलिस लोगों को मनाने में कामयाब हो गई। तब जाकर जाम खत्म हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृत युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बालक की मौत

कंधई थाना क्षेत्र के पूरे दुर्वन में ट्रैक्टर की टक्कर से मोहम्मद हसनैन उर्फ अरबाज (10) की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस चालक की तलाश करती रही। घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। 

पूरे दुर्वन निवासी मोहम्मद मुहीद का बेटा हसनैन उर्फ अरबाज बृहस्पतिवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच उधर से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। चालक ने ईयरफोन लगा रखा था। टक्कर लगने के बाद अरबाज सड़क पर गिर पड़ा और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। घटना के बाद लोगों ने शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक चालक वाहन लेकर भाग निकला।

आनन-फानन परिजन घायल हसनैन को मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक हर दिन तेज रफ्तार ट्रैक्टर लेकर निकलता है। मना करने पर वह मारपीट पर उतारू हो जाता है। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed