फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: There will be a tough competition to enter the law in university Allahabad University News Prayagraj

प्रयागराज: इविवि में विधि में प्रवेश के लिए होगी कड़ी टक्कर

Tue, 08 Sep 2020 11:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: There will be a tough competition to enter the law in university Allahabad University News Prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभ्यर्थियों की प्राथमिकता यही होती है कि सबसे पहले इविवि में प्रवेश मिले और अगर वहां कटऑफ अधिक है तो छात्र-छात्राओं को संघटक कॉलेजों का रुख करना पड़ता है। इस लिहाज से देखा जाए तो इस बार विधि में प्रवेश के लिए कड़ी टक्कर होने जा रही है, जबकि प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के प्रति छात्र-छात्राओं की रुचि कम हुई है। खासतौर पर सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा बीएलएलबी में प्रवेश के लिए होगी, क्योंकि इविवि में बीएएलएलबी की एक सीट पर 51 दावेदार हैं।
विज्ञापन


वहीं, एलएलबी में प्रवेश के लिए एक सीट पर 38 और एलएलएम की एक सीट पर 51 दावेदार हैं। अगर इसमें कॉलेजों को भी शामिल कर लिया जाए, तो इविवि एवं संघटक कॉलेजों में बीएएलएलबी की कुल 450 सीटें है और इन परिस्थितियों में एक सीट पर 18 दावेदार रह जाते हैं।
विज्ञापन


इविवि एवं कॉलेजों में एलएलबी की कुल सीटें 1125 हैं और ऐसे में एक सीट पर 13 दावेदार ही रह जाते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर इस बार छात्र-छात्राओं ने रुचि कम दिखाई है। प्रोफेशन पाठ्यक्रमों की एक सीट के मुकाबले महज तीन दावेदार हैं। माना जा रहा है कि सेल्फ फाइनेंस कोर्स और अधिक फीस होने के कारण इस बार आवेदन काफी कम आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक की बात करें तो कुल आवेदनों के मुकाबले इविवि में बीए की एक सीट पर सात, बीएससी की एक सीट पर 22 और बीकॉम की एक सीट पर 14 दावेदार हैं। यानी बीएससी और बीकॉम को छोड़कर बीए में प्रतिस्पर्धा काफी कम है। इन परिस्थिति में अगर कोई अभ्यर्थी इविवि में प्रवेश के लिए निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त नहीं कर पाता है तो संघटक कॉलेजों में उसका प्रवेश काफी आसान होगा।


इस बार इविवि में पीएचडी की 172 सीटों पर प्रवेश के लिए भी स्पर्धा बढ़ी है। कुल 6561 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। यानी एक सीट पर 38 दावेदार हैं। हालांकि इविवि एवं कॉलेजों में पीएचडी की कुल सीटें 634 हैं और इस हिसाब से देखा जाए तो पीएचडी की एक सीट पर दस दावेदार हैं। हालांकि अभ्यर्थियों की प्राथमिकता इविवि में पीएचडी में प्रवेश लेना है। यही वजह थी कि पिछली बार कॉलेजों में पीएचडी की कई सीटों पर प्रवेश नहीं हुए। वहीं, बीएड की एक सीट पर 29 दावेदार हैं। हालांकि बीएड की सीटें केवल एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय एवं केपी ट्रेनिंग कॉलेज में हैं।

पाठ्यकम - इविवि में सीटें - इविवि एवं कॉलेजों के लिए कुल आवेदन
बीए - 4600 - 32257
बीएससी - 1154 - 25102
बीकॉम - 723 - 10169
बीएएलएलबी - 150 - 8054
एलएलबी - 375 - 14609
एलएलएम - 73 - 3688
एमबीए - 124 - 1569
एमएड - 62 - 1195
पीजीएटी - 4026 - 19117
आईपीएस - 781 -2344
पीएचडी - 172 - 6561
बीएड - 167 - 4881
नोट: बीएड की इविवि में कोई सीट नहीं है। बीएड की सीटें केवल एसएस खन्ना महिला डिग्री कॉलेज और केपी ट्रेनिंग कॉलेज में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed