फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh News: The meaning of parents and sons, together, shook people

Pratapgarh News: एक साथ उठी मां-बाप और बेटे की अर्थी, कांप उठा लोगों का कलेजा

Sat, 01 Aug 2020 09:35 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh News: The meaning of parents and sons, together, shook people
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
फतनपुर इलाके में शनिवार सुबह हुए हादसे में मां-बाप और बेटी की मौत के बाद शहर से सटे रूपापुर गांव में चीखपुकार मची रही। एक साथ तीनों की अर्थियां उठीं तो सभी की आंखें नम हो गईं। अभी परिवार का एक युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे के बाद रिश्तेदार और आसपास के लोग उन्हें संभालने में लगे हुए थे। 
विज्ञापन

Pratapgarh News: The meaning of parents and sons, together, shook people
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

रूपापुर निवासी राधेश्याम शनिवार को अपने दो बेटों और नाती के साथ जौनपुर में ब्याही बेटी के घर जा रहे थे। घर से हंसी-खुशी कार से निकले राधेश्याम और उनके बेटे पर काल ने झपट्टा मार दिया। पलभर में ही परिवार में मातम पसर गया। पोस्टमार्टम के बाद जब राधेश्याम, उनकी पत्नी और बेटे भरत भूषण का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।

एक साथ तीन लोगों की लाशें देखकर घर की महिलाएं दहाड़ मारकर बिलखने लगीं। उनकी चीखपुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी भर आईं। मौके पर मौजूद रिश्तेदार और पास-पड़ोस के लोग परिजनों को संभालने का प्रयास करते रहे। शाम साढ़े छह तीनों का शव अंतिम संस्कार के लिए श्रृंगवेरपुर गंगा घाट ले जाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh News: The meaning of parents and sons, together, shook people
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

तीन दिन पहले मुंबई से घर आया था भरत भूषण

हादसे का शिकार हुए भरत भूषण मुंबई में रहते थे। तीन दिन पहले ही वह बेटे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए गांव आए थे। जल्द ही उन्हेेेें मुंबई लौटना था। इसीलिए वह शनिवार को मां-बाप के साथ बहन से मिलने के लिए उसके घर जा रहे थे, मगर शायद ईश्वर को यह मंजूर नहीं था। कार भरत भूषण ही चला रहे थे। उनकी मौत के बाद पत्नी सावित्री, दो बेटों और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल था। 

फतनपुर पुलिस ट्रक और कार को लिया कब्जे में

कार और ट्रक में टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची फतनपुर पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में लिया और जेसीबी की मदद से थाने उठा ले गई। खबर लिखे जाने तक मृतकों के परिजनों की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। फतनपुर एसओ ने बताया कि तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश की जाएगी। 

बारिश के चलते हुआ हादसा

जिस समय कार और ट्रक में भिड़ंत हुई है उस समय तेज बरसात हो रही थी। तेज बारिश होने के कारण सामने साफ नहीं दिखाई पड़ रहा था। यही वजह रही कि सामने अचानक ट्रक आने के बाद सीधी टक्कर हो गई। बारिश के बाद भी ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते कार चला रहे भरत भूषण को संभलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed