{"_id":"5f2d55e18ebc3e3d1b682d54","slug":"pratapgarh-news-13-roadways-employees-infected-long-distance-bus-services-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: रोडवेज के 13 कर्मचारी संक्रमित, लंबी दूरी की बस सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: रोडवेज के 13 कर्मचारी संक्रमित, लंबी दूरी की बस सेवाएं प्रभावित
Fri, 07 Aug 2020 06:53 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Aug 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
UP roadways
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम के डिपो के 13 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद हड़कंप मच गया है। कोरोना के कहर से बचने के लिए चालक और परिचालकों ने बसों के संचालन से हाथ खड़े कर दिए हैं। संविदा के चालक और परिचालक अफसरों का फोन नहीं उठा रहे हैं। इससे दिल्ली और लखनऊ की बस सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। परिवहन निगम डिपो में एक सप्ताह में 13 कर्मचारियों के संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। आलम यह है सभी कर्मचारी एक दूसरे को शक की नजर से देख रहे हैं। चालक-परिचालकों के बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने पर अब वह नौकरी से कतरा रहे हैं।
विदा पर तैनात अधिकांश कर्मचारियों ने डिपो से दूरी बना ली है। अधिकारियों के फोन करने के बाद भी वह रिसीव नहीं कर रहे हैं। इससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। डिपो से प्रतिदिन 45 बसों के संचालन का लक्ष्य रखा गया है, मगर चालक-परिचालकों के हाथ खड़ा कर देने से प्रतिदिन 35-36 बसें ही निकल पा रही हैं। दिल्ली और लखनऊ जाने से चालक-परिचालक किनारा काट रहे हैं। जबकि प्रयागराज, सुल्तानपुर के लिए चलनी वाली बस सेवाएं जारी हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने परिवहन निगम डिपो को जांच केंद्र बना दिया गया है। इससे कर्मचारी और स्थानीय मरीज प्रतिदिन जांच करा रहे हैं।
देश-विदेश से आने वाले लोग भी बस के रास्ते ही शहर पहुंच रहे हैं। दिल्ली और लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में चालक और परिचालकों के संक्रमित होने का खतरा अधिक बना हुआ है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। परिवहन निगम डिपो में एक सप्ताह में 13 कर्मचारियों के संक्रमित मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। आलम यह है सभी कर्मचारी एक दूसरे को शक की नजर से देख रहे हैं। चालक-परिचालकों के बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिलने पर अब वह नौकरी से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विदा पर तैनात अधिकांश कर्मचारियों ने डिपो से दूरी बना ली है। अधिकारियों के फोन करने के बाद भी वह रिसीव नहीं कर रहे हैं। इससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। डिपो से प्रतिदिन 45 बसों के संचालन का लक्ष्य रखा गया है, मगर चालक-परिचालकों के हाथ खड़ा कर देने से प्रतिदिन 35-36 बसें ही निकल पा रही हैं। दिल्ली और लखनऊ जाने से चालक-परिचालक किनारा काट रहे हैं। जबकि प्रयागराज, सुल्तानपुर के लिए चलनी वाली बस सेवाएं जारी हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने परिवहन निगम डिपो को जांच केंद्र बना दिया गया है। इससे कर्मचारी और स्थानीय मरीज प्रतिदिन जांच करा रहे हैं।
ट्रेन नहीं चलने से बसों से हो रहा है आवागमन
जिले से ट्रेनों का संचालन ठप होने से यात्रियों के लिए रोडवेज की बसें ही एकमात्र सहारा बनी हुई हैं।देश-विदेश से आने वाले लोग भी बस के रास्ते ही शहर पहुंच रहे हैं। दिल्ली और लखनऊ में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में चालक और परिचालकों के संक्रमित होने का खतरा अधिक बना हुआ है।
- सप्ताह भर में डिपो के 13 कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं। जिनका इलाज हो रहा है। संक्रमण बढ़ने से चालक-परिचालक घबरा गए हैं। इससे वह लंबी दूरी की बसें लेकर जाने से कतरा रहे हैं। इससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। फिलहाल यह प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी यात्री निराश होकर न लौटे। - पीके कटियार, एआरएम