फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh MLAs father under house arrest regarding muharram

यूपी: राजा भैया के पिता और प्रशासन में भंडारा करने को लेकर ठनी रार

Tue, 10 Sep 2019 01:34 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 10 Sep 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh MLAs father under house arrest regarding muharram
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया

शेखपुर आशिक गांव में मोहर्रम के जुलूस के रास्ते पर मंगलवार को हनुमान मंदिर में भंडारा करने को लेकर प्रशासन और पूर्व मंत्री राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह के बीच रार ठन गई है। सोमवार की शाम शेखपुर से लेकर भदरी राजमहल पुलिस छावनी में तब्दील दिखा। चार जिलों की पुलिस संग पीएसी लगाई गई है। तहसील प्रशासन ने उदय प्रताप सिंह सहित 10 लोगों के मूवमेंट पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


हनुमान मंदिर के आसपास लगे झंडे हटवाने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भारी भरकम फोर्स के साथ उदय प्रताप सिंह से मिलने भदरी राजमहल पहुंचे। लेकिन मंदिर से झंडे हटवाने को लेकर बात नहीं बनी और अफसरों को वहां से बैरंग लौटना पड़ा। मालूम हो कि कुंडा कोतवाली के शेखपुर आशिक स्थित हनुमान मंदिर पर जिला प्रशासन ने धार्मिक सौहार्द बिगड़ने का तर्क देते हुए भंडारे की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन


सोमवार को हनुमान मंदिर व भंडारा स्थल पर लगे भगवा झंडे को हटाने के लिए एसडीएम कुंडा मोहनलाल व सीओ राधेश्याम ने भदरी महल पहुंचकर नोटिस चस्पा कराया। इस बात की जानकारी होने पर उदय प्रताप ने झंडे उतारने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने दोपहर दो बजे तक के लिए झंडा लगाने वाले लोगों को अल्टीमेटम दिया था। एसडीएम कुंडा मोहनलाल ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्वक निकालने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed