{"_id":"5deffaae8ebc3e87984d2a96","slug":"pratapgarh-jammed-for-the-disappearance-of-the-former-teenager-throughout-the-fortnight-allahabad-news-ald262607375","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: पखवारे भर पूर्व किशोर के गायब होने को लेकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: पखवारे भर पूर्व किशोर के गायब होने को लेकर लगाया जाम
विज्ञापन
फोटो-
पखवारे भर पूर्व किशोर के गायब होने को लेकर लगाया जाम
किशोर की खोज न हो पाने से आक्रोशित थे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंडा। 15 दिन पूर्व शादी में शामिल होने गए किशोर के गायब होने के बाद से पता न चलने से नाराज लोगों ने बाजार में चक्काजाम कर दिया। इस दौरान सूचना पर पहुंची संग्रामगढ़ पुलिस ने बताया कि घटना दूसरे थाना क्षेत्र की है। बात को समझने के बाद लोग मान गए।
महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर निवासी शिवकुमार सरोज का पुत्र डिंपल (14) बीते 26 नवंबर की शाम को गांव के ही एक व्यक्ति के यहां बारात में शामिल होने गांव के ही तीन अन्य लडक़ों के साथ गया था। शादी समारोह के दौरान वह गायब हो गया। इस मामले में शिवकुमार की तहरीर पर महेशगंज पुलिस ने गांव के ही तीन किशोरों के खिलाफ डिंपल को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी लापता हुए किशोर का पता नहीं चला। इस पर मंगलवार को आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लखपेड़ा बाजार में चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर संग्रामगढ़ तुषार दत्त त्यागी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को समझाया कि घटनास्थल महेशगंज थाना क्षेत्र में है। इसलिए यहां जाम लगाने से कोई फायदा नहीं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वह इस मामले में महेशगंज थाने से बात करके किशोर को खोजने की पूरी कोशिश करेंगे। उनके आश्वासन पर ग्रामीण मान गए और उन्होंने बुधवार को महेशगंज थाने का घेराव करने की बात कहते हुए जाम समाप्त कर दिया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक हीरागंज-बाबागंज मार्ग बाधित रहा।