फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: indecency from civil judge in court, records torn

प्रतापगढ़ : कोर्ट में सिविल जज से अभद्रता, अभिलेख फाड़े

Fri, 06 Nov 2020 11:04 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Nov 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: indecency from civil judge in court, records torn
judge
नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमे की सुनवाई के दौरान न्यायालय कक्ष में सिविल जज वर्णिका शुक्ला से अभद्रता करते हुए अभिलेख फाड़ने के मामले में अधिवक्ता विजय कुमार पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि नाम पूछने पर डायस पर चढ़कर अधिवक्ता ने जज की कलम छीनकर फेंक दी। 
विज्ञापन


सिविल जज सदर के रीडर कमलेश कुमार सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुक्रवार की शाम सिविल जज जूनियर डिवीजन वर्णिका शुक्ला अपनी कोर्ट में उल्फत बनाम आजाद अली के मुकदमे की सुनवाई के बाद अपने काम में व्यस्त थीं। उल्फत बनाम आजाद अली के मुकदमे में सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित कर दी गई थी।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र नारायण पांडेय के अधिवक्ता बेटे विजय कुमार पांडेय इस वाद में पैरवी कर रहे थे। वह स्थगन आदेश के लिए अचानक उग्र होकर न्यायालय में जोर-जोर से चिल्लाने लगे। जज से अभद्रता व अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। नाम पूछने पर विजय कुमार पांडेय ने डायस पर चढ़कर उनसे कलम छीनकर फेंक दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुनवाई वाले मुकदमे की पत्रावली की आर्डर शीट को फाड़कर अपने साथ लेकर भाग निकले। इससे न्यायिक कार्य में अवरोध पैदा हो गया। न्यायालय परिसर में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने अधिवक्ता विजय कुमार पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

आपको कुछ आता-जाता नहीं, मैं एलएलएम टॉपर हूं

सिविल जज सदर के रीडर कमलेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि अधिवक्ता विजय कुमार पांडेय ने सिविल जज जूनियर डिवीजन वर्णिका शुक्ला से अभद्रता करते हुए कहा कि आपको कुछ आता-जाता नहीं है। स्टे नहीं दे रही हो, पैसा ले लो, जितना लेना हो, मैं एलएलएम टॉपर हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed