फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chaos in Kunda, two soldiers injured in protest against CAA

सीएए और एनआरसी के विरोध में कुंडा में बवाल, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, दो सिपाही घायल

Thu, 30 Jan 2020 01:30 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 30 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Chaos in Kunda, two soldiers injured in protest against CAA
सीएए का विरोध - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) व एनआरसी के विरोध में बुधवार को प्रतापगढ़ के कुंडा में जगह-जगह उग्र प्रदर्शन हुए। प्रतापगढ़ के कुंडा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे दो सिपाही जख्मी हो गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा। बवाल करने में पुलिस ने पांच नाबालिग समेत 34 लोगों को हिरासत में लिया। इस दौरान लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर घंटे भर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


कुंडा में बहुजन क्रांति मोर्चा की ओर से बुधवार को बंद का आह्वान किया गया था। दोपहर करीब 12 बजे सरयू नगर से बहुजन क्रांति मोर्चा के लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो धक्कामुक्की शुरू हो गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के बीच से किसी ने एक सिपाही पर डंडे से हमला कर दिया, जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए नारेबाजी कर रहे लोगों को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी भागकर गलियों में घुस गए और वहां से ईंट-पत्थर चलाने लगे। राहगीरों के साथ ही दुकानदारों में भगदड़ मच गई। पथराव के दौरान कुंडा कोतवाली के सिपाही बृजेश चौहान और अजीत घायल हो गए। इस पर पुलिस ने फिर से प्रदर्शनकारियों को दौड़ाया। चौराहे से भागकर प्रदर्शनकारी तिलौरी मोड़ पर इकट्ठा होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने वहां भी पहुंचकर उन्हें दौड़ाया। इसके साथ ही मौके पर मिले 34 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। सूचना पर हथिगवां, मानिकपुर सहित जिले की भारी फोर्स कुंडा पहुंच गई। देर शाम तक पुलिस प्रदर्शनकारियों की पहचान कर उन पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।

लालगंज के बाबूगंज बाजार में सीएए के विरोध में बंद दुकानें।

लालगंज के बाबूगंज बाजार में सीएए के विरोध में बंद दुकानें।- फोटो : PRATAPGARH

 

सीएए के विरोध में लालगंज के इंदिरा चौक में उमड़ी भीड़।

सीएए के विरोध में लालगंज के इंदिरा चौक में उमड़ी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

 

।ालगंज के इंदिरा चौक में सीएए के विरोध में प्रदर्शन करते बहुजन क्रांति के कार्यकर्ता।

।ालगंज के इंदिरा चौक में सीएए के विरोध में प्रदर्शन करते बहुजन क्रांति के कार्यकर्ता।- फोटो : PRATAPGARH

 

कुंडा के मेन चौराहा पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते बहुजन क्रांति मोर्चा के लोग।

कुंडा के मेन चौराहा पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते बहुजन क्रांति मोर्चा के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

 

कुंडा में बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव के बाद रोड पर बिखरे ईट पत्थर।

कुंडा में बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव के बाद रोड पर बिखरे ईट पत्थर।- फोटो : PRATAPGARH

 

कुंडा में बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा पथराव के दौरान हुई भगदड़ में गिरी साइकिल क्षतिग्रस्त मोटर

कुंडा में बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा पथराव के दौरान हुई भगदड़ में गिरी साइकिल क्षतिग्रस्त मोटर- फोटो : PRATAPGARH

 

कुंडा में बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान बवाल के बाद पैदल मार्च करती पुलिस।

कुंडा में बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान बवाल के बाद पैदल मार्च करती पुलिस।- फोटो : PRATAPGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed