फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Angry farmers made SDO hostage hostage

प्रतापगढ़: आक्रोशित किसानों ने विभाग के एसडीओ को बनाया बंधक

Thu, 19 Dec 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Angry farmers made SDO hostage hostage
लालगंज के नरायनपुर में निर्माणाधीन नहर में पानी आने से डूबी फसल। - फोटो : PRATAPGARH
निर्माणाधीन नहर में पानी छोड़ दिए जाने से किसानों की कई बीघा गेहूं की फसल पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। आक्रोशित किसानों ने मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के एसडीओ को बंधक बना लिया और मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह एसडीओ को ग्रामीणों से छुड़ाया।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के नारायनपुर में शारदा सहायक खंड रायबरेली दक्षिणी द्वारा लोहंगपुर तक नहर की खुदाई कराई जा रही है। लेकिन जमीनी विवाद के चलते नहर की खुदाई का काम बीच में बंद हो गया। इस बीच मंगलवार की शाम सिंचाई विभाग की लापरवाही से अचानक पानी छोड़ दिया गया। जिससे किसानों की गेहूं की कई बीघा फसल जलमग्र हो गई।
विज्ञापन

सिचांई विभाग की लापरवाही से फसल बर्बाद होने पर किसान आक्रोशित हो गए। मामले की जानकारी होने पर यहां पहुंचे सिंचाई विभाग के एसडीओ संजय गुप्ता को नाराज किसानों ने बंधक बना लिया। किसान मुआवजा मिलने तक एसडीओ का छोडने के लिए तैयार नही थे। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर करीब एक घंटे बाद एसडीओ को छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर गांव के आनंद पांडेय, त्रिलोकी नाथ, मकदूम सिंह, दूधनाथ, राजू वर्मा आदि की शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह को पत्र लिखकर पीड़ित किसानों को मुआवजा देने व नहर की समस्या के समाधान करने की मांग की है। इस बारे में एसडीएम बीके प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर किसानों को हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed