{"_id":"5c72d200bdec2229d2398802","slug":"pratapgarh-a-car-collided-with-dcm-killing-three-people-of-same-family-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: डीसीएम से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, कुंभ स्नान कर लौट रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: डीसीएम से टकराई कार, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, कुंभ स्नान कर लौट रहा था परिवार
Sun, 24 Feb 2019 10:48 PM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में कुंभ स्नान कर लौट रहे आगरा के रहने वाले इंजीनियंरिंग कॉलेज के प्रोफेसर की कार कुंडा इलाके में ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
आगरा के कासगंज थाना क्षेत्र के एमपीपुरा निवासी प्रियांक शर्मा (40) पुत्र सुरेंद्र प्रताप शर्मा लखनऊ में एक इंजीनियरिंग कालेज में प्रोफेसर हैं। दो दिन पहले उनके पिता सुरेंद्र प्रताप शर्मा (68) उनके पास आए थे। वहां पर उन्होंने प्रयागराज में संगम स्नान करने का मन बनाया। इस पर प्रियांक शर्मा अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए शनिवार को प्रयागराज गए थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह लौटते समय कुंडा में बाईपास पर बेंती चौराहे के पास उनकी कार डीसीएम से भिड़ गई। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल भेजवाया। कुंडा सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुरेंद्र प्रताप शर्मा व उनकी बहू अर्चना (36) पत्नी प्रियांक को मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल प्रियांक, बेटी नव्या (10) व सिया (3) को रेफर कर दिया। प्रयागराज एसआरएन ले जाते समय रास्ते में सिया की भी मौत हो गई। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन