फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prasoon Joshi: Chairman of Film Censor Board reached Prayagraj, released story collection,

प्रसून जोशी : प्रयागराज पहुंचे फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी, हेमा जोशी की पुस्तक का किया विमोचन

Thu, 16 Nov 2023 07:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 07:09 PM IST
सार

इस दौरान उन्होंने कहानी संग्रह पलकों की छांव का विमोचन भी किया। इस दौरान शहर के जाने बड़ी संख्या में जाने माने साहित्यकार और कवि मौजूद रहे। लोगों के आग्रह पर उन्होंने कई कविताओं का पाठ किया।

विज्ञापन
Prasoon Joshi: Chairman of Film Censor Board reached Prayagraj, released story collection,
हेमा जोशी की पुस्तक का विमोचन करते फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष और हिंदी के जाने माने कवि और पटकथा लेखक प्रसून जोशी बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे। सिविल लाइंस स्थित एलचिको रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंंने कई कविताएं सुनाईं। इस दौरान उन्होंने इलाहाबाद विवि अंग्रेजी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. हेमा जोशी की पुस्तक दो पलकों की छांव का विमोचन भी किया। 

विज्ञापन







विज्ञापन








इस दौरान शहर के जाने बड़ी संख्या में जाने माने साहित्यकार और कवि मौजूद रहे। लोगों के आग्रह पर उन्होंने कई कविताओं का पाठ किया। लोगों के विशेष आग्रह पर उन्होंने उन्होंने फिल्म तारे जमीन पर के चर्चित गीत मां गीत भी सुनाया। इसके अलावा उन्होंने रंग दे बसंती, फना, तारे जमीन पर आदि फिल्मो के गीत सुनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हेमा जोशी का साहित्य बांसुरी जैसा, बिना वक्त दिए इसका मर्म जान पाना मुश्किल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग की सेवानिवृत्त प्रोफेसर हेमा जोशी की पुस्तक '' दो पलकों की छांव में'' का विमोचन फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने किया। उन्होंने इस कविता संग्रह को रचनाकार की साहित्य साधना की महक बताया। कहा कि इनकी कविताओं में सूक्ष्म प्रेम के प्रतिबिंब बरबस ध्यान खींचते हैं।

सिविल लाइंस स्थित एलचिको रेस्टोरेंट के सभागार में मुख्य अतिथि प्रसून जोशी ने कहा कि प्रो.हेमा जोशी से इस संग्रह की कहानी बताती है कि यह कितनी धीमी आंच पर पका हुआ लेखन है। इसमें कच्चापन बिल्कुल नहीं है। उनके साहित्य की तुलना बांसुरी से की। कहा कि इस साहित्य का मर्म समझने के लिए समय निकालना पड़ेगा। प्रो.एलआर शर्मा ने डॉ.के जमीनी जुड़ाव और सादगी की चर्चा की।

लेखिका नीलम सरन गौड़ का कहना था कि हेमा की रचनाओं में जीवन का दर्शन दिखाई देता है। प्रो.हेरम्ब चतुर्वेदी ने इस पुस्तक को पुराने अतीत पर नए कलेवर की संज्ञा दी। इससे पहले साहित्यकार अनुपम परिहार ने प्रसून जोशी को सरस्वती पत्रिका का अंक भेंट किया। इस मौके पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, हेमा की बड़ी बहन प्रो.नलिनी पंत आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed