फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Corona positive found 308, 404 recovered Allahabad

Prayagraj Corona Update: कोरोना पॉजिटिव मिले 308, ठीक हुए 404

Mon, 21 Sep 2020 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Sep 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Corona positive found 308, 404 recovered Allahabad
corona virus - फोटो : sociol media
जिले के लिए लगातार पांचवें दिन भी राहत वाली खबर रही। शनिवार को संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही।  कुल 404 लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त हुए, जबकि संक्रमित होने वालों की संख्या 308 रही। कोरेाना के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बीमारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 12651 हो गई है। 
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि शनिवार को 308 नए संक्रमित मिलने केे साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 16415 हो गई। शनिवार को 62 लोगों को हॉस्पिटल से कोविड रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई है और 361 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। इससे रिकवरी रेट बढ़कर 76 फीसदी पहुंच गया है। 
विज्ञापन


संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या अधिक होने से शनिवार को एक्टिव केसों की संख्या 3533 हो गई है। इसमें 344 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सबसे अधिक 70 मरीज स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती हैं। इसके अलावा रेलवे अस्पताल में 55, कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 21, यूनानी मेडिकल कॉलेज में नौ, दो निजी चिकित्सालयों में 62, बेली में 37 संक्रमित भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी 3189 लोग होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा विभिन्न कोविड अस्पतालों से 43 लोगों को छुट्टी दी गई है। कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम से आठ, रेलवे चिकित्सालय से दो, बेली से सात, दो निजी अस्पताल से 13 और एसआरएन चिकित्सालय से 10 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed